इंडस्ट्रियल एरिया की नाले की समस्या के समाधान को 25 लाख का टेंडर जारी

Mar 01, 2026 08:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या को लेकर अंकित गोयल के नेतृत्व में उद्यमियों ने डीएम अरविंद कुमार चौहान से मुलाकात की। डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को नाले की सफाई के लिए 25 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है।

इंडस्ट्रियल एरिया की नाले की समस्या के समाधान को 25 लाख का टेंडर जारी

औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर साईंमा के चेयरमैन एवं लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल के नेतृत्व में उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम अरविंद कुमार चौहान से मुलाकात कर समस्या रखी। रविवाद को अंकित गोयल ने डीएम एवं सीडीओ विनय कुमार तिवारी को बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया का नाला बार-बार चोक हो जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में पानी भर जाता है और उद्योगों के संचालन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वयं औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया और नाले को टिटौली ड्रेन से जोड़कर मवी गांव की झील तक पानी की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए।

योजना के अनुसार पानी को साफ कर आगे निकासी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक वार्ष्णेय ने जानकारी दी कि टिटौली ड्रेन की सफाई के लिए 25 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। आगामी 10 से 15 दिनों के भीतर सफाई कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे इंडस्ट्रियल एरिया का पानी पूर्वी यमुना नहर की ओर जाने के बजाय नई निकासी व्यवस्था से प्रवाहित होगा। भविष्य में बजट स्वीकृत होते ही नाले को और अधिक पक्का एवं सुदृढ़ बनाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद उद्यमियों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के संरक्षक अशोक बंसल, जिलाध्यक्ष आलोक जैन, आशीष जैन, आशीष अग्रवाल, अमित जैन उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।