Shamli News: प्रतिभा अलंकरण समारोह में 120 मेधावी किए सम्मानित
Shamli News: भारतीय युवा कashyप समाज सेवा समिति ने त्रयोदश प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया जिसमें 120 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि अम्बरीश कुमार बिंद ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता तेजपाल कश्यप ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित करने और मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
Shamli News: भारतीय युवा कश्यप समाज सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित त्रयोदश प्रतिभा अलंकरण समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 120 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। रविवार को नगर के प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर परिसर में भारतीय युवा कश्यप समाज सेवा समिति की ओर से त्रयोदश प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 120 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मेरठ मंडल के अपर मंडलायुक्त अम्बरीश कुमार बिंद ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार शिक्षा होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए देश व समाज के विकास में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता तेजपाल कश्यप ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने के साथ उसे जीवन में सफलता की नई दिशा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा के साथ उसे प्राप्त करने का प्रयास करने की अपील की। समारोह में हाईस्कूल वर्ग से अपेक्षा, सिमरन, बुलबुल, सावन, प्रियांशु सहित अन्य छात्र-छात्राओं तथा इंटरमीडिएट वर्ग से मुस्कान, खुशी, कशिश, साक्षी, सागर कुमार समेत अनेक मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मास्टर श्रीपाल कश्यप ने की। संचालन तेजवीर कश्यप व रेखा चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नामित सभासद डॉ. श्रीपाल, प्रीतम, संदीप, विनोद, संजीव, मास्टर कृष्णपाल सिंह, रणवीर आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


