Shamli News: राजनैतिक दलों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, फहराया तिरंगा
Shamli News: शामली में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय पर ध्वज-झरोहण किया गया। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा, और बसपा ने समारोह का आयोजन किया। एमएलसी किरणपाल कश्यप ने शहीदों की कुर्बानियों को याद किया और एकता और सौहार्द की आवश्यकता पर बल दिया।

Shamli News: शामली। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राजनैतिक दलों के कार्यालय पर भी ध्वजजारोहण किया गया। इस दौरान अमर शहीदों का याद कर उनकी कुर्बानियों को याद किया गया। शनिवार को शहर के माजरा रोड स्थित सपा एमएलसी किरणपाल कश्यप के कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस बडे ही धूमधाम के साथ मनाया गया। एमएलसी किरणपाल कश्यप ने ध्वजारोहण किया। उन्होने कहा कि देश की आजादी में अनगिनत लोगों ने अपने प्राणों की कुर्बानियां दी। शहादत को लगे लगाकर देश को आजाद कराया, लेकिन आज देश में जाति और धर्म के नाम पर बटकर देश को कमजोर न करे। देश की उन्नति एकता और आपसी सौहार्द में ही है।
इस अवसर पर राजकुमार कश्यप, हरबीर सिंह, गौरव कश्यप, जसबीर सिंह, राजबीर कश्यप, राजिन्द्र प्रसाद, धीरज तोमर आदि मौजूद रहे। इसके अलावा रालोद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने ध्वजारोहण किया। शहर के सुभाष चौक पर कांग्रेसियों ने ध्वजा रोहण किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष डॉ रामलाल कश्यप, जिला महासचिव अरविंद झंझोट, कांग्रेसी वरिष्ठ नेता महिपाल शर्मा, मोहम्मद आलम, लोकेश कटारिया, सनी गुप्ता आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने ध्वजारोहण किया। मौके पर पुनीत द्विवेदी, अनुराग शर्मा, सचिन जैन आदि मौजूद रहे। बसपा द्वारा दयानंदनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील जाटव ने ध्वजारोहण किया।


