Shamli News: कांवड़ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, शिवभक्तों के स्वागत को तैयार हो रहा शामली

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ मार्ग पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, और चिकित्सा सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई प्रबंध किए जा रहे हैं।

कांवड़ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, शिवभक्तों के स्वागत को तैयार हो रहा शामली
कांवड़ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, शिवभक्तों के स्वागत को तैयार हो रहा शामली

Shamli News: शामली। सावन मास के आगमन के साथ ही हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर लौटने वाले शिवभक्त कांवड़ियों का जनपद में प्रवेश लगातार बढ़ने लगा है। कांवड़ियों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन, जिला पंचायत, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियों को शुरू कर दिया है। कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य युद्ध स्तर किया जा रहा है। जनपद से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग तथा प्रमुख कांवड़ मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका परिषद शामली, नगर पंचायतों और संबंधित ग्राम पंचायतों की टीमें लगातार मार्गों की सफाई, नालियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई में जुटी हुई हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा के दौरान मार्ग पर कहीं भी गंदगी या जलभराव की स्थिति न बनने पाए। इस बार कांवड़ मार्ग को आकर्षक और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा से लेकर हरियाणा बॉर्डर तक पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों के साथ अतिरिक्त अस्थायी लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय भी कांवड़ियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला पंचायत, संबंधित ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है。

यात्रा के दौरान सुविधाएं

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर पेयजल, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा सहायता और विश्राम स्थलों की व्यवस्था भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा शिविर लगाने की तैयारी है, जहां चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस सेवाएं भी कांवड़ मार्ग पर उपलब्ध रहेंगी।

कांवडियों की संख्या में बढ़ोतरी

हर हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढे कांवडिये

शामली। आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन मास और 11 अगस्त को श्रावण माह की शिवरात्रि पर सम्पन्न होगी। शिवरात्रि पर भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले कांवडियों के आने का सिलसिला लगातार शुरू हो रहा है। सोमवार को हरियाणा के जनपद भिवानी क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक कांवडिये शामली से होकर गुजरे। जिसमें गांव सागवान निवासी रवि गुर्जर 81 किलोग्राम कलश कांवड, गांव खरखडी निवासी हरकेश 51 किलोग्राम, गांव सागवान निवासी रोहित 31 किलोग्राम, और भिवानी निवासी मोहित 21 किलोग्राम कलश कांवड लेकर जा रहे है। उन्होने बताया कि भगवान शिव के जयघोष से उनको किसी प्रकार की कोई थकान महसूस नही हो रही और उन्होने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांवड़ यात्रा कब से शुरू होगी?
कांवड़ यात्रा आगामी 30 जुलाई से शुरू होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsShamli News: कांवड़ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, शिवभक्तों के स्वागत को तैयार हो रहा शामली