डीएम-एसपी ने किया नवनिर्मित भोजनालय कक्ष का लोकार्प
Shamli News - शामली में शुक्रवार को जिलाधिकारी आलोक यादव और पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह द्वारा नवनिर्मित भोजनालय कक्ष का लोकार्पण किया गया। अधिकारियों ने भोजनालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

शामली। शुक्रवार को शामली कोतवाली परिसर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित भोजनालय कक्ष का लोकार्पण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने भोजनालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। शुक्रवार को डीएम आलोक यादव एवं एसपी एनपी सिंह ने नवनिर्मित भोजनालय कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजनालय परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इस अवसर पर एएसपी सुमित शुक्ला, एसडीएम अर्चना शर्मा, सीओ सिटी जितेन्द्र कुमार, सीओ थानाभवन अमरदीप मौर्य, कोतवाली प्रभारी सचिन कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


