होलीका दहन 2 मार्च को तो रंगो की होली 4 मार्च को खेली जायेगी:पण्डित मुकेश शास्त्री
Shamli News - होली पर्व की खुमारी के बीच पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जनपद को दस सैक्टर और चार जोन में बाँटा है। 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगों का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषचार्य ने 3 मार्च को चंद्रग्रहण के चलते होली न खेलने की सलाह दी है।

होली पर्व की खुमारी चारों तरफ छायी है। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जनपद को दस सैक्टर एवं चार जोन में बाटा है। सभी थानाध्यक्षों को होलिका दहन एवं रंगोत्सव को लेकर अलर्ट किया है। जिले में 810 स्थानों पर होलिका दहन किया जायेगा। इस बार होलिका पूजन और रंगों के उत्सव को लेकर संशय को ज्योतिषचार्य दूर कर रहे है। ज्योतिषचायों का कहना है कि होलिका दहन दो मार्च और रंगों का पर्व (फाग) चार मार्च में है। होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। रमजान भी चल रहे है। ऐसे में होली के रंगों के पर्व को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।
पुलिस दिन एवं रात में गश्त भी कर रही है। सभी थानाध्यक्षों को होलिका स्थलों पर विशेष चौकसी के निर्देश दिए गए है। खासकर संवदेनशील स्थलों पर बराबर गश्त के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही होली पर्व को लेकर ज्योतिषिचार्य डा. मुकेश शास्त्री का कहना है कि वैसे तो होलिका दहन के ठीक अगले दिन रंगो की होली का पर्व मनाया जाता है. लेकिन, इस बार होलिका दहन के ठीक अगले दिन यानी 3 मार्च को साल का पहला चन्द्र गृहण है। 3 मार्च को चंद्रग्रहण और सूतक काल होने के कारण उस दिन होली खेलना श्रेष्ठ नहीं होगा। इस कारण से 4 मार्च को रंगभरी होली खेली जाएगी. 2 मार्च में फाल्गुन शुक्लादिन मे 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। इसके उपरान्त फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा प्रदोष काल में रहेगी,भविष्य पुराण एवं विष्णु पुराण के अनुसार प्रदोष काल में पूर्णिमा होने एवं भद्रा का साया न होने पर होलिका पूजन एवं दहन किया जाता है।इसके अनुसार 2 मार्च में शाम 5 बजकर 57 मिनट तक भद्रा की छाया रहेगी । शाम 6 बजकर 30 मिनट के बाद से रात्रि 10 बजकर 47 मिनट तक होलिका दहन का समय रहेगा। 3 मार्च को प्रदोष मे पडवा आ रही है।शाम 5 बजकर 01 मिनट तक पूर्णिमा रहेगी।प्रदोष काल मे पडवा आ रही है।जिसमे पूजन नेश्ठ माना जाता है अतः2 मार्च को ही होंली पूजन श्रेष्ठ है। 3 मार्च को प्रातः 6.बजकर 20 मिनट पर गृहण का सूतक लग जायेगा। शाम 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चन्द्र गृहण दिखाई देगा। जिसके चलते दुल्हैंडी मनाना श्रेष्ठ नही होगा 4 मार्च को ही रंगो का पर्व मनाना श्रेष्ठ होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



