श्रीराम सेवा समिति ने फूलों से खेली होली, उडाया गुलाल
Shamli News - श्रीराम सेवा समिति ने रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में होली महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में बाहर से आये कलाकारों ने फूलों की होली खिलाई। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाया। अंत में महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया।

श्रीराम सेवा समिति द्वारा देर रात्रि शहर के रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आये कलाकारों द्वारा फूलों की होली खिलाई। समिति के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और उपहार भेट किए। गत रविवार देर शाम शहर के श्री सत्यनारायण मंदिर दासी वाला में श्रीराम सेवा समिति द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन से हुआ, जिसके यजमान रामतीर्थ गोयल द्वारा पूजन संपन्न कराया। ऊन से पधारे भजन सम्राट अहम मित्तल ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए और श्रद्धालुओं को फूलों की होली खिलाई। होली के भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखाई दिये।
संस्था के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गुुलाल लगाया और होली पर्व की शुभकामनाऐं दी। अंत में महाआरती की गई, जिसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अमित गोयल, नंदकिशोर, रामकिशोर, सचिन मित्तल, रितेश, रामतीर्थ गोयल, विवेक जैन, रितेश मित्तल, योगेश मित्तल, मोनू संगल, कमलकांत, राघव जैन, पूनम आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


