होली पर्व को लेकर शामली के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी को उमड़ी भीड़

Feb 28, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - होली पर्व के नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खरीदारों की भारी भीड़ रंग, गुलाल, पिचकारी, मिठाइयों और सजावटी सामान की दुकानों पर देखी गई। प्रदेश सरकार ने 2 से 4 मार्च तक अवकाश घोषित किया है। दुकानदारों को पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर बिक्री की उम्मीद है।

होली पर्व को लेकर शामली के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी को उमड़ी भीड़

होली पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शनिवार को शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। रंग, गुलाल, पिचकारी, अबीर, मिठाइयों और सजावटी सामान की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। आगामी 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को दुल्हेंडी पर्व मनाया जायेगा। इस बार होली पर्व को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा दो से 4 मार्च तक का अवकाश भी घोषित कर दिया गया। जिसको लेकर होली की खरीदारी बाजारों में बढ गई है। शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, माजरा रोड, नेहरू मार्केट और शिव चौक पर दुकानों को रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक पिचकारियों और होली के सामान से सजाया गया है।

बच्चों में कार्टून व वाटर गन पिचकारियों की विशेष मांग देखी जा रही है, वहीं बड़े लोग हर्बल व प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। मिठाई की दुकानों पर गुझिया, मठरी, नमकीन और अन्य पारंपरिक पकवानों की खरीदारी भी तेज हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार बाजार में पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर बिक्री की उम्मीद है। त्योहार को लेकर बाजारों में बढ़ती भीड़ के चलते कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। हालांकि पुलिस और प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि होली का पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है और बाजारों में उमड़ी भीड़ से त्योहार की खुशियां साफ झलक रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।