होलिका पूजन को उमड़ी महिलाए,बच्चो की सुख समृद्धि को मांगी मन्नतें
Shamli News - चौसाना में सोमवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की समृद्धि की कामना की। बाजारों में भारी भीड़ रही, और लोग एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। पिछले साल के विवादों के चलते पुलिस ने होलिका स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखा।

क्षैत्र के तीस से अधिक स्थानों पर होली का पर्व सोमवार को बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने होली की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की वहीं बाजारों में भी होली के अवसर पर भारी भीड़ बनी रही। इस दौरान दुल्हैंडी का पर्व होली पूजन से एक दिन बाद मनाया जा रहा है। सोमवार को जगह-जगह कांटेदार लकड़ी (बाड़) से बनाई गई होली पर महिलाओं व बच्चों ने गोबर से बनी ढाल, बड़कूले चढ़ाए तथा होली की पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। होलिका पूजन सुबह 9.45 के सुभा मुहर्रत से शुरू हुआ। तभी से होलीका-दहन के स्थलों पर महिलाओं तथा बच्चों की भीड़ देखी गई।
जिधर देखो उधर ही होली का रंग उड़ता नजर आ रहा था। वही बाजार भी होली के रंग-में रंगा रहा। लोग आपस में गले मिलकर तथा एक-दूसरे से मोबाइल फोन पर होली की बधाई देते नजर आए। चौसाना ने चार स्थानों पर पूजन हुआ है वही क्षेत्र के 26 अन्य स्थानों पर होलिका स्थानों पर पूजन हो रहा है। शामली शामला-पांथुपूरा मे पुलिस के पहरे मे हुआ पूजन फोटो 40 चौसाना। विगत वर्ष शामली शामला व पंाथुपूरा गांव मे होलिका स्थल को लेकर दो पक्षो मे विवाद हो गया था। जिसके बाद होलिका को खुर्दबुर्द कर दिया गया था और पांथुपूरा में समय से पूर्व होलिका दहन कर दिया गया था। शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस ने इस वर्ष पुलिसकर्मियों की एक टीम को होलिका स्थल तैनात रखा जो देर शाम तक मौके पर मौजूद रही। वही चौकी प्रभारी संदीप यादव अतिरिक्त पुलिसबल के साथ जगह जगह गश्त करते रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



