
सम्मेलन में हिंदू एकता पर वक्ताओं ने दिया जोर
Shamli News - धर्मपुरा के बह्मणान धर्मशाला में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। स्वामी यशवीर महाराज ने हिंदू समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही सबसे बड़ी शक्ति है। सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं ने हिंदू संस्कृति और एकता के महत्व पर विचार रखे।
शहर के मोहल्ला धर्मपुरा स्थित बह्मणान धर्मशाला में रविवार को एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित स्वामी यशवीर महाराज ने हिंदू समाज को संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा, तभी धर्म और संस्कृति की रक्षा संभव है। इसी क्रम में संघ से पधारे क्षेत्रीय कार्यकारी समिति सदस्य मनीराम ने कहा कि हिंदू एकता ही मूल मंत्र है और समाज को जातिवाद से ऊपर उठकर केवल एक पहचान हिंदू को अपनाना चाहिए।
संघ के जिला सह बौद्धिक प्रमुख संजय कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि परिवार में संस्कारों का विकास आवश्यक है, जिससे आने वाली पीढ़ी अपने धर्म और हिंदू स्वाभिमान की रक्षा कर सके। वहीं कुमुद शर्मा ने राष्ट्र को जोड़ने और हिंदू समाज के उत्थान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. नीलेश वशिष्ठ द्वारा किया गया। सम्मेलन के दौरान सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सुरेश चंद, प्रवीण कुमार, अतुल बंसल, रोबिन गर्ग, अतुल विक्रम कौशिक, पुनीत द्विवेदी, नवीन नामदेव, राजकुमार, मोहित, दीपक, धीरज उपाध्याय, अभिषेक, विशु, प्रमोद, विनीत, प्रमोद नामदेव, शंकर, बिजेंद्र, मुकुल, विनोद तायल उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




