धर्मांतरण प्रकरण को लेकर रेलवे स्टेशन पर हंगामा, निष्पक्ष जांच की मांग
शामली रेलवे स्टेशन पर हिंदू रक्षा दल ने धर्मांतरण के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने अर्द्धनग्न होकर विरोध जताया। मामले की निष्पक्ष जांच और निजी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

शामली। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने रविवार को शामली रेलवे स्टेशन पर धर्मांतरण प्रकरण को लेकर प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एक निजी चिकित्सक पर भी धर्मांतरण कराने में संलिप्त होने का आरोप लगाया। हिन्दू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शामली रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने अर्द्धनग्न होकर विरोध जताया। उन्होंने देवराज मलिक के पुत्र आयुष के कथित धर्मांतरण के मामले में उचित जांच करा सख्त कार्रवाई की मांग की। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह उर्फ दीपक ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि शामली में सामने आया यह मामला अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील है।
मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जाए। यह भी पता लगाया जाए कि युवक पर किसी प्रकार का मानसिक दबाव, प्रभाव या ब्रेनवॉश तो नहीं किया गया। उन्होंने एक शहर के एक निजी चिकित्सक के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस दौरान सोनू चावला, संजय उपाध्याय, नितिन शर्मा, श्रद्धा राजपूत, संध्या राजपूत, सोनू शर्मा, हरिओम पाठक आदि मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ जितेन्द्र कुमार, कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा, थाना आदर्शमंडी प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह सहित पुलिस बल तैनात रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


