Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsHigh Tension Power Line Installation in Elam Amidst Local Protests and Police Security
लाइन खिंचने कार्य शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

लाइन खिंचने कार्य शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

संक्षेप:

Shamli News - कस्बा एलम में हाई टेंशन पावर लाइन खींचने का कार्य शुरू हुआ, जिसमें भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। स्थानीय निवासियों ने पहले इसका विरोध किया था, लेकिन भारतीय किसान यूनियन के साथ सहमति के बाद बायपास मार्ग से लाइन खींचने का निर्णय लिया गया। पुलिस की सुरक्षा में कार्य अब निर्बाध चल रहा है।

Jan 12, 2026 09:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

कस्बा एलम में सहमति के बाद हाई टेंशन पावर लाइन खींचने का भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच शुरू किया गया। कार्यस्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जिसे लेकर कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा। कस्बा एलम के मोहल्ले से प्राइवेट प्रयोग के लिए हाइटेंशन लाइन खिंचे जाने का स्थानीय मोहल्ला वासियों के भारी विरोध किया जा रहा था, बता दें कि प्रस्तावित हाई टेंशन लाइन को एक गली के बीचों-बीच से खींचे जाने के खिलाफ मोहल्ला वासियों ने जमकर विरोध जताया था। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने 8 दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धरने के आठवें दिन बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत एवं गठित 5 सदस्यीय टीम ने स्थिति का जायजा लिया और लाइन को बायपास मार्ग से खींचने के प्रस्ताव पर सहमति जताई, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया था। इस सहमति के बाद विद्युत विभाग ने सोमवार को कार्य फिर से शुरू किया। स्थानीय लोगों और किसान संगठन के प्रतिनिधियों का कहना है कि बायपास मार्ग से लाइन खींचने से मोहल्ले की सुरक्षा और आवागमन प्रभावित नहीं होगा। पुलिस की मौजूदगी से कार्य निर्बाध रूप से चल रहा है और अब यह विवाद पूरी तरह शांत हो गया है। कार्य शुरू होने के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया। मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्य सुचारु रूप से चल रहा है।