Shamli News: बारिश से शहर बेहाल, अंडरपास डूबे, मोहल्लों में जलभराव

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: शामली जनपद में लगातार हो रही बारिश ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई सड़कें और मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं, जबकि रेलवे अंडरपासों में घुटनों से ऊपर तक पानी भरने से कई गांवों का संपर्क बाधित हो गया है। नागरिकों में नगर पालिका की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

Shamli News: बारिश से शहर बेहाल, अंडरपास डूबे, मोहल्लों में जलभराव

Shamli News: जनपद में लगातार हो रही बारिश ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर की कई सड़कें और मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं, जबकि रेलवे अंडरपासों में घुटनों से ऊपर तक पानी भरने से कई गांवों का संपर्क बाधित हो गया है। जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुलने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव के कारण नागरिकों में नगर पालिका की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। हाजी कॉलोनी में घरों तक पहुंचा पानी

बारिश के कारण जलभराव

शामली। शहर की हाजी कॉलोनी में लगातार बारिश के बाद गलियों और सड़कों पर जलभराव हो गया। कई स्थानों पर पानी लोगों के घरों के बाहर तक पहुंच गया, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो गए। स्थानीय लोगों हाजी जमशेद, फरमान, लुकमान का कहना है कि नगर पालिका द्वारा पिछले कई सालों से यहां सडक का निर्माण नही कराया गया है। सडक में गहरे गहरे गडढे बने हुए है। नालियों का निर्माण न होने से जल निकासी पूरी तरह से प्रभावित हो गई है और नालियों का गंदा पानी सडकों पर बह रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

बरखंडी रोड पर जलभराव

शामली। शहर के बरखंडी रोड पर बारिश का पानी जमा होने से सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगी। यहां पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सडक का निर्माण कराया गया, लेकिन यह सडक आबादी क्षेत्र से बाहर बना दी गई और आबादी के सामने सडक नही बनाई गई। जिस कारण यहां जल निकासी पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे पानी में छिप जाने से दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहा। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि जलभराव के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हुई है और व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

अंडरपासों में घुटनों तक पानी, गांवों का संपर्क प्रभावित

शामली। पिछले चार दिनों से लगातार बारिश के कारण रेलवे के करोडी रोड, गोहरनी रोड और सिंभालका अंडरपास पूरी तरह पानी से भर गए। सबसे अधिक खराब स्थिति करोडी रोड अंडरपास की रही, जहां घुटनों से ऊपर तक पानी भरने के कारण छोटे वाहन और बाइक सवारों का निकलना मुश्किल हो गया। इससे आसपास के कई गांवों का शहर से संपर्क प्रभावित रहा। किसान और अन्य वाहन चालक लंबा चक्कर लगाकर वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य तक पहुंचे, जिससे समय और ईंधन दोनों की अतिरिक्त खपत हुई। अंडरपास में पानी भरने से गांव करोडी, गोहरनी, बलवार के गांवों का संपर्क टूट गया है। किसानों को अपनी पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जाने के लिए भी किसानों को कई किलोमीटर दूर से होकर जाना पड रहा है।

दिल्ली रोड पर जलनिकासी व्यवस्था फेल

शामली। शहर के दिल्ली रोड पर नालों का निर्माण अधूरा होने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर भारी जलभराव हो गया। सड़क किनारे स्थित दुकानों के बाहर गंदा पानी जमा होने से व्यापार प्रभावित रहा। दुकानदारों का कहना है कि कई बार नगर पालिका से शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। बारिश के बाद गंदगी और कीचड़ फैलने से लोगों को पैदल चलने में भी कठिनाई हो रही है। दुकानदारों को कहना है कि नालों की सफाई न होने से जल निकासी नही हो रही है। पिछले दो सालों से नगर पालिका द्वारा कोई विकास कार्य नही कराया गया। जिस कारण यहां के दुकानदार काफी परेशान है। कई बार नगर पालिका को शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।

लगातार बारिश से सडके हुई खराब, जगह जगह गडढे

शामली। लंबी बारिश के बाद शहर की सडकों की हालात बेहद खराब हो गई है। जगह जगह गडढे होने से यातायात प्रभावित हो रहा है और दुपहियां वाहन चालक गडढों में फंसकर चोटिल हो रहे है। शामली के बुढाना रोड, दिल्ली रोड, कैराना रोड, फव्वारा चौक आदि स्थानों पर बारिश के बाद सडक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मेरठ-करनाल मार्ग पर बने गडढे हादसों को बढावा दे रहे है। यहां सडक में बने गडढों के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानियां होने लगी है। रोडिया सडक से उडकर बडे वाहनों के पीछे चलने वाले लोगों के लग रही है। लोगों ने सडकों की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आगामी बारिश में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

बारिश के कारण किस प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न हुई हैं?
बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं, अंडरपासों में पानी भर गया है, और कई गांवों का शहर से संपर्क बाधित हो गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।