Shamli News: जलालाबाद-गंगोह मार्ग पर गिरा पेड़, घंटों बाधित रहा यातायात
Shamli News: क्षेत्र में 36 घंटों से लगातार बारिश के दौरान जलालाबाद-गंगोह मार्ग पर अहमदपुर के निकट एक विशाल शीशम का पेड़ गिर गया। इस घटना में कई वाहन चालक बाल-बाल बचे, लेकिन यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने जर्जर पेड़ों की जांच कराने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Shamli News: क्षेत्र मे 36 धन्टो से हो रही लगातार बरसात के दौरान शुक्रवार की सुबह जलालाबाद-गंगोह मार्ग पर अहमदपुर के निकट अचानक एक विशाल शीशम का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। घटना के समय मार्ग से गुजर रहे कई वाहन चालक बाल-बाल बच गए। राहगीरो के अनुसार यदि पेड़ किसी वाहन के ऊपर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच नगर पंचायत जलालाबाद के चेयरमैन जहीर मलिक उसी रास्ते से अहमदपुर स्थित खेत पर जा रहे थे रास्ता बंद दंखकर तत्काल नगर पंचायत से जेसीबी मशीन मौके पर बुलाई।
कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर मार्ग को दोबारा सुचारु कराया। बताया जा रहा है कि पेड काफी पुराना था अधिक पानी मे रहने के चलते सुबह चली हवा से वह सडक की और गिर गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बरसात के मौसम में जर्जर एवं पुराने पेड़ों की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।


