Shamli News: लगातार हो रही बरसात से गिरी मकान की छत,बाल-बाल बचा परिवार
Shamli News: थानाभवन के मोहल्ला शाहविलायत में शुक्रवार रात हुई ज़बरदस्त बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत गिर गई। परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था, जिससे कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, परिवार बेघर हो गया और उन्हें सरकारी सहायता की जरूरत है। स्थानीय प्रशासन ने नुकसान का आकलन किया है।

Shamli News: थानाभवन। नगर के मोहल्ला शाहविलायत में शुक्रवार रात लगातार हो रही भारी बरसात के चलते एक कच्चे मकान की छत भर-भराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य मकान के दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया और पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। हालांकि मकान में रखा फर्नीचर बर्तन आदि कीमती सामान मलबे में दबाकर बर्बाद हो गया। पीड़िता इसराना पत्नी रिजवान ने बताया कि उनका परिवार मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह अपना गुजारा कर रहा है। शुक्रवार की रात घर में बने दो कमरों में से एक कमरे में परिवार सोया हुआ था छत कमजोर होने के कारण अचानक बरसात के चलते एक कमरे की छत भरभरा कर गिर गई।
जिसमें रखा फर्नीचर बर्तन आदि कीमती सामान दबकर बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि परिवार घर के दूसरे कमरे में सो रहा था। महिला का कहना है कि उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिस कमरे की छत गिरी, उसी में परिवार रहता था। अब छत गिरने के कारण वे बेघर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जिस दूसरे कमरे में फिलहाल परिवार रह रहा है, उसकी हालत भी बेहद जर्जर है और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हल्का लेखपाल सुनील दत्त शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया तथा अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी।पीड़ित महिला ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और किसी सरकारी आवास योजना के तहत मकान बनवाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से परिवार को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने तथा जर्जर मकान की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


