Shamli News: बारिश के चलते मजदूर के मकान की छत गिरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, शामलीShamli News: क्षेत्र में बारिश के कारण एक मजदूर के मकान की छत गिर गई। हादसे के समय घर में मौजूद परिजन बाल-बाल बच गए लेकिन घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की।

Shamli News: क्षेत्र में बारिश के चलते एक मजदूर के मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में मौजूद परिजन बाल-बाल बच गए, लेकिन घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। क्षेत्र में कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते गांव रामड़ा निवासी मजदूर मुकरिम के मकान की कच्ची छत शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अचानक गिर गई। बताया जाता है कि लगातार पानी पड़ने से छत पूरी तरह कमजोर हो चुकी थी। छत गिरने के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी मलबे की चपेट में नहीं आया। हालांकि, मकान के अंदर रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।


