Shamli News: अंकित हत्याकांड में साजिश की कड़ी रहे रोहित उर्फ लाड़ला गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्या मामले में पुलिस ने रोहित उर्फ लाडला को गिरफ्तार किया है। वह मुख्य साजिशकर्ता भोलू शाहपुरिया से संपर्क कराने में शामिल था। अंकित की हत्या 26 अगस्त को शामली में हुई थी, और उसकी योजना में अन्य शूटरों की भी सहभागिता थी। पुलिस जांच जारी है।

Shamli News: अंकित हत्याकांड में साजिश की कड़ी रहे रोहित उर्फ लाड़ला गिरफ्तार

Shamli News: शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोनीपत के उल्देपुर ठरू निवासी रोहित उर्फ लाडला की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को हत्याकांड की साजिश से जुड़ी अहम कड़ी हाथ लगी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी रोहित ने एनकाउंटर में मारे गए शूटर मोहित का संपर्क भोलू शाहपुरिया से कराया था। इसके बाद अंकित की हत्या की योजना एवं अन्य शूटरों से तालमेल बैठाने में भी उसका रोल रहा है। पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले है जिनके जरिए पुलिस शूटरो एवं अन्य लोगों तक पहुंचने में जुटी है।

बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली में शाम करीब पौने सात बजे आर्यपुरी में नालापटरी स्थित फिटनेस जिम से कसरत करने के बाद बाहर निकलते ही हत्या कर दी गई थी। घात लगाए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने जिसमें चार शूटर चिन्हित किए गए थे। इनमें से दो शूटर हरियाणा के जनपद सोनीपत निवासी मोहित और सुमित 31 अगस्त को शामली में कैराना रोड पर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे, जबकि अन्य दो शूटर सत्यम और आर्यन अभी तक भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े है। जबकि पुलिस जांच में हत्या की कड़ी दूर तक जुड़ती जा रही है। इसमें हरियाणा एवं तिहाड जेल में बंद बदमाशों के भी तार जुड़े पाए गए थे। मुख्य साजिशकर्ता भोलू शाहपुरिया ने पूरी प्लानिंग के साथ अंकित की हत्या कराई। इसी कड़ी का हिस्सा रहे सोनीपत जनपद के उल्देपुर निवासी रोहित तक पहुंची। पुलिस ने उसे सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी एनपी सिंह के मुताबिक जांच के दौरान रोहित उर्फ लाडला का नाम सामने आया। उनका कहना है कि रोहित ने मुठभेड़ में मारे गए मोहित का संपर्क भोलू शाहपुरिया से कराया था। दोनों के बीच संपर्क स्थापित होने के बाद अंकित की हत्या की योजना आगे बढ़ी। इसके अलावा अन्य शूटरों से भी तालमेल बैठाने में रोहित का रोल रहा है। रोहित केवल संपर्क कराने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हत्या की योजना में भी उसकी भूमिका रही। बताया जा रहा है कि पुलिस को फरार शूटरों एवं अन्य लोगों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे है। इस पर पुलिस टीमें काम कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशामलीShamli News: अंकित हत्याकांड में साजिश की कड़ी रहे रोहित उर्फ लाड़ला गिरफ्तार