Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsGST Fraud in Shamli Fake Firm Jay Durga Traders Caught for 1 4 Crore Tax Evasion
बोगस फर्म खोल 1.40 करोड़ की जीएसटी चोरी, मुकदमा दर्ज

बोगस फर्म खोल 1.40 करोड़ की जीएसटी चोरी, मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Shamli News - शामली में एक करोड़ 40 लाख 63 हजार 585 रुपये की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। मैसर्स जय दुर्गा ट्रेडर्स नामक फर्जी फर्म पर कागजी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण करने और बिना वास्तविक माल के फर्जी बिल जारी करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

Dec 01, 2025 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

फर्जीवाड़ा कर महज कागजी बोगस फर्म खोल करोड़ों का कारोबार दिखाकर शामली में एक करोड़ 40 लाख 63 हजार 585 रुपये की जीएसटी चोरी का एक और मामला सामने आया है। राज्यकर अधिकारी के प्रार्थना पत्र पर एसपी के आदेश पर शामली कोतवाली में चौधरी चरण सिंह कालोनी में पंजीकृत मैसर्स जय दुर्गा ट्रेडर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राज्यकर अधिकारी खंड एक शामली पुनीत कौशिक द्वारा एसपी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान मैसर्स जय दुर्गा ट्रेडर्स के नाम से फर्म का केंद्रीय जीएसटी में पंजीकरण नौ जून 2023 में किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फर्म का पंजीकृत पता चौधरी चरण सिंह कालोनी शामली था। इस फर्म के संबंध में राज्य कर की विशेष शाखा सहारनपुर द्वारा 21 अगस्त 2023 को सर्वेक्षण व जांच की गई। जिसमें पाया गया कि फर्म पंजीयन के समय घोषित व्यापार स्थल पर अस्तित्व में ही नहीं है। आसपास के लोगों से भी जानकारी की गई लेकिन वहां पर कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं मिली। इससे साफ है कि फर्म द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी पंजीकरण प्राप्त किया। जांच में यह •भी पाया गया कि उक्त फर्म द्वारा बिना वास्तविक माल की आपूर्ति के दो अन्य फर्मों मैसर्स मल्होत्रा एलायज व मैसर्स श्रीएनआर स्टील ट्रेडिंग कंपनी को 7,81,27,525 रुपये के फर्जी बिल जारी किए, जिन पर 1,40,63,585 रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास-ऑन किया गया। विभागीय पोर्टल पर तथ्यों के अनुसार फर्म के प्रोपराइटर सुनील कुमार ने फर्जी दस्तावेजों, गलत पते और असत्य सूचनाओं के आधार पर जीएसटी पंजीयन प्राप्त किया और बिना वास्तविक वस्तु सेवा आपूर्ति के फर्जी बिल जारी कर राज्य के राजस्व को हानि पहुंचाई। एसपी के आदेश पर शामली कोतवाली पुलिस ने फर्म मैसर्स जय दुर्गा ट्रेडर्स और उसके मालिक सुनील कुमार के विरुद्ध धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।