Shamli News: भाजपा शामली नगर मंडल में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
Shamli News: भाजपा नगर मंडल शामली द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सोमवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा नगर पालिका शामली से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होते हुए वापस पहुंची। मुख्य अतिथि तेजेंद्र निर्वाल ने नागरिकों को तिरंगे का सम्मान करने और देश की एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।
Shamli News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल शामली की ओर से सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा नगर पालिका शामली से शुरू होकर बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, फव्वारा चौक और वर्मा मार्केट मोड़ होते हुए वापस नगर पालिका पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर एवं स्वागत कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि तिरंगे के तीनों रंग और अशोक चक्र देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों की याद दिलाते हैं।
प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने के साथ देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। जाति, क्षेत्र और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम संयोजक वरुण शर्मा, सतीश धीमान, अरविंद संगल, मानस संगल, अशोक वशिष्ठ, राजन बत्रा, मनोज शर्मा, राहुल शर्मा, रितेश मित्तल, रामनिवास सैनी, प्रमोद जांगिड़ मौजूद रहे।


