
कांधला में धूमधाम के साथ निकाली गई श्री राम बारात शोभायात्रा
Shamli News - फोटो-57 व 58दाता सोमवार को कांधला नगर में श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी के तत्वावधान में श्री राम बारात की भव्य शोभा यात्रा
कांधला। सोमवार को कांधला नगर में श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी के तत्वावधान में श्री राम बारात की भव्य शोभा यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। इस शोभा यात्रा का शुभारंभ मोहल्ला रायजादगान स्थित रामलीला मंडप भवन से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई देर रात करण मार्ग स्थित रामलीला मंचन स्थल पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न स्वर्ण रथों पर सवार होकर विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच निकली। शोभायात्रा में श्री गणेश सहित दर्दनाक झांकियां आकर्षक झांकियां सम्मिलित रही। इस भव्य यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
नगरवासियों ने जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत कर पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा का नगर के धार्मिक व सामाजिक संगठनों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया तथा जलपान की व्यवस्था की गई। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की भांति धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न किया गया है। यात्रा में अनेक झांकियों, भक्ति गीतों और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। शोभा यात्रा में लोकेश कुमार गोयल, रामकुमार सिंघल, श्याम कुमार सिंघल, तरुण, सचिन शर्मा, राजेंद्र आचार्य, शिवम गोयल, गौरव पाराशर, प्रमोद शर्मा, नीरज गुप्ता सहित दर्जनो लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




