जर्मनी में आयोजित जूनियर वल्ड शूटिंग में सवर्ण पदक विजेता शौर्य सैनी का स्वागत
Shamli News - गांव जाफरपुर में क्रीड़ा भारती और सैनी जागृति मिशन के द्वारा जर्मनी में जूनियर वल्ड शूटिंग में सवर्ण पदक विजेता शौर्य सैनी और डेफ ओलंपिक 2022 के एयर पिस्टल स्वर्ण पदक विजेता अभिनव देशवाल का नागरिक...

थानाभवन। क्रीड़ा भारती शामली व सैनी जागृति मिशन के संयुक्त तत्वाधान मे गांव जाफरपुर में जर्मनी मे आयोजित जूनियर वल्ड शूटिंग मे सवर्ण पदक विजेता शौर्य सैनी एवं डेफ ओलंपिक 2022 के एयर पिस्टल स्वर्ण पदक विजेता अभिनव देशवाल के नागरिक अभिनन्दन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबंधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि हौसला दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है कार्यक्षेत्र चाहे कोई भी हो जो व्यक्ति हौसला करता है वही आगे बढ़ता है। इस दौरान विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह ने अपनी विधायक निधि से 15 लाख रुपए से गांव में स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा भी की। थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने कहा कि हमारे क्षेत्र में युवा प्रतिभा की कमी नहीं है आज हमारे युवा शूटिंग सहित बहुत सी खेल विद्याओं में विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर रहे हैं तथा साथ ही सरकार भी युवा खिलाडिय़ों को हर संभव मदद करने के लिए तत्पर हैं जिससे खेल प्रतिभाओ का विकास हो पाना संभव है
। पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि किशोरावस्था में की गई मेहनत व्यक्ति के जीवन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा देती है। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य प्रमोद सैनी ने कहा कि खेल वो विधा है जहां संपूर्ण व्यक्तित्व विकास होता है व्यक्ति जहां अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करते हुए अपना लक्ष्य हासिल करना सीखता है तथा हार जीत का यही अनुभव व्यक्ति को आंतरिक रूप से मजबूत करता है। ग्रामवासियों द्वारा बैंड बाजे के साथ जूनियर वल्ड शूटिंग मे सवर्ण पदक विजेता शौर्य सैनी का स्वागत किया गया तथा अतिथियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज शौर्य सैनी एवं अभिनव सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट कर होनहार खिलाडिय़ों का नागरिक अभिनन्दन किया गया। ग्राम प्रधान पवन सैनी एवं डा शीलचंद सैनी द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया, अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता कैप्टन सुन्दर लाल सैनी तथा मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी एवं शूटिंग कोच मुकेश चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर क्रीडा भारती जिलाध्यक्ष संदीप पंवार प्रधान, मुल्क राज सैनी, राजकुमार सैनी प्रदेश महासचिव उत्तराखंड कांग्रेस, अरुण सूद प्रांत अध्यक्ष क्रीड़ा भारती उत्तराखंड, भरत चौहान, स्वामी सुदर्शन चक्र महाराज, यश कुमार प्रधान, कवयित्री सुनीता सैनी, बिजेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


