हनुमान धाम पर श्री महाकालेश्वर संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

Feb 16, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर हनुमान धाम मंदिर में चतुर्थ श्री महाकालेश्वर संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस समारोह में कलाकारों ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। 151 किलो फूलों से भगवान शिव का श्रृंगार किया गया और भव्य आरती की गई। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।

हनुमान धाम पर श्री महाकालेश्वर संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

देर रात्रि शहर के मंदिर हनुमान धाम हनुमान टीला पर महाशिरात्रि पर्व के अवसर पर चतुर्थ श्री महाकालेश्वर संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आये कलाकारों द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर विवश कर दिया गया। गत रविवार देर रात्रि शहर के मंदिर हनुमान धाम परिसर में महाशिरात्रि पर्व के अवसर पर चतुर्थ श्री महाकालेश्वर संकीर्तन का शुभारंभ चेयरमैन अरविन्द संगल, नितिन जिंदल, दुर्गेश वर्मा, विवेक प्रेमी ने किया। इस दौरान 151 किलो फूलों से बाबा का श्रृंगार किया गया था। संकीर्तन में शिव पार्वती विवाद की मनमोहक झांकिया प्रस्तुत की गई। ढोल नगाडों द्वारा भव्य दिव्य एवं आलौकिक आरती हुई।

इसा दौरान बाहर से आये कलाकारों द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। भगवान शिव की भजनों को सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए थे। बाद में प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर रामकुमार वर्मा, देवानंद गौड, गौरव वर्मा, अरविन्द दृष्टा महाराज आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;