Shamli News: नव निर्मित मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा,व मूर्ति स्थापना
Shamli News: करौदा हाथी बस स्टैंड पर नए मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा, वैदिक यज्ञ और भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव परिवार की पूजा की और क्षेत्र की शांति की कामना की। पुरोहितों ने विधि-विधान से मूर्तियों की स्थापना की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने इसे धार्मिक एकता का प्रतीक बताया।

Shamli News: करौदा हाथी बस स्टैंड पर गांव के मुख्य गेट पर स्थित नव निर्मित मंदिर में रविवार को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, वैदिक यज्ञ, मूर्ति स्थापना एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर भगवान शिव परिवार की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। रविवार क़ो बाबरी क्षेत्र के पानीपत खटीमा मार्ग पर बस स्टैंड करौदा हाथी पर एक मंदिर का कुछ दिनों पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण होने पर रविवार क़ो उक्त नव निर्मित मंदिर में आयोजित
धार्मिक अनुष्ठान और प्राण प्रतिष्ठा
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ से हुआ। इसके उपरांत विधि-विधान से भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश एवं भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना की गई। धार्मिक अनुष्ठान का संचालन पुरोहित कुलदीप भारद्वाज एवं शुभम कुकरेती ने कराया। यज्ञमान सरबीर मलिक एवं उनकी पत्नी ने सभी प्रमुख धार्मिक विधियों में सहभागिता निभाते हुए पूर्ण श्रद्धा से पूजा-अर्चना की।
ग्रामीणों का सहयोग और भंडारा
मंदिर निर्माण एवं आयोजन में सम्पूर्ण ग्राम करौदा हाथी के ग्रामीणों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली, जिससे पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद आयोजित विशाल भंडारे में आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
समाज में एकता का संदेश
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरबीर सिंह मलिक ने नव निर्मित मंदिर को गांव की धार्मिक आस्था का केंद्र बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और धार्मिक संस्कारों को मजबूत करते हैं।सुबह से दोपहर उपरांत तक मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और शिवभक्ति के जयघोष से गुंजायमान रहा।इस दौरान बिजेंद्र सिंह मलिक, संजीव कुमार, धर्मेंद्र मलिक, सचिन, नरेश मलिक पूर्व प्रधान, हरबीर सिंह मलिक, देशपाल मुख्य रूप से मौजूद रहें।
अवधारणात्मक प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


