कांधला में धूमधाम के साथ निकाली बालाजी की भव्य शोभायात्रा

Apr 08, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - कांधला में मंगलवार को श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भारी बारिश के बावजूद, यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शामिल हुई। शोभायात्रा में झांकियां, बैंड और डीजे का आयोजन हुआ, और मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर यात्रा का शुभारंभ किया गया।

कांधला में धूमधाम के साथ निकाली बालाजी की भव्य शोभायात्रा

कांधला। मंगलवार को सिद्ध पीठ श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर मोहल्ला कानूनगोयान के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री बालाजी की 22वीं भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। भारी बारिश के बीच यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई संपन्न हुई, जिसमें दर्जनों झांकियां, बैंड, डीजे और भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। श्री बालाजी दरबार मुजफ्फरनगर से पंकज जिंदल गुरुजी और सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। आयोजन समिति ने मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यात्रा श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला घौलान, मौलानान, खैल, गंगेरु मार्ग, शेखजादगान, माता मंदिर, पुराना पीएनबी बैंक, जैन मंदिर, मेन बाजार, लक्ष्मी नारायण मंदिर, रायजादगान आर्य समाज मंदिर, दिन तले होते हुए वापस मंदिर पहुंची।

इस दौरान श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाकर होली खेलते नजर आए। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्री बालाजी का स्वर्ण रथ, गणेश जी, मां अष्टदुर्गा, खाटू श्याम, संदूरी हनुमान, माता लक्ष्मी, काली, राधा-कृष्ण, बांके बिहारी, नरसिंह, महाकाल, जगन्नाथ और बाहुबली हनुमान की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। डीजे और बैंड पर भजनों के गुणगान पर भक्त झूमते रहे। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। इस अवसर पर अरुण गर्ग, कुशांक चौहान, सोनू महेश्वरी, कपिल सैन, दीपक सैनी, जीवन कश्यप, संजीव आडवाणी, खाटू श्याम ग्रुप की युवा टीम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।