चौसाना में महर्षि कश्यप और निषादराज जयंती पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

Apr 06, 2026 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - रविवार को कश्यप समाज ने महर्षि कश्यप और निषादराज जयंती को धूमधाम से मनाया। हवन और पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड, डोले और झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होकर गुजरी और भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

चौसाना में महर्षि कश्यप और निषादराज जयंती पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

रविवार को कश्यप समाज ने महर्षि कश्यप, निषादराज जयंती की ऋषि जयंती बड़े ही हर्षाेल्लस के साथ मनाई। सुबह हवन, पूजन के बाद शाम को बैंड बाजों, डोले, झांकियों के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें समाज के लोगों ने जयघोष लगाए। साथ ही सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुडे लोगो ने भी महर्षि का पूजन किया। शोभायात्रा में महर्षि कश्यप व हिरण्य कश्यप की झाकियों के साथ अनेको महापुरूषों की झाकियॉ आकर्षण का केंद्र रही।शोभायात्रा नदी स्थित मन्दिर से प्रारंभ होकर ,हनुमान चौकी,पुलिस चौकी,मुख्य बाजार से होती हुई मदरसा मार्ग,भडी मजरा से होकर वापस मन्दिर मे समाप्त हुई।

चौसाना में महर्षि कश्यप का आयोजन बडे ही धूमधाम से किया गया। इसके लिए पिछले तीन दिनों से तैयारियॉ की जा रही थी। रविवार की सुबह में वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ विधि विधान से हवन पूजन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा का आयेाजन किया गया। शोभायात्रा में महर्षि कश्यप,महाराजा हिरण्य कश्यप सहित अन्य एक दर्जन महापुरूषों आकर्षक व मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में बैंड-बाजों की धुन और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु उत्साह के साथ नाचते दिखे। मुख्य मार्ग पर व्यापारी व अन्य लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और भंडारे किया। सुनील कुमार,बिल्लू,अजय कश्यप,ब्रहम सिंह कश्यप,धर्मवीर,सोहनबीर,रामू ंिसह कश्यप,राजबीर उर्फ काला चौधरी,पीतम,धर्मबीर, बिल्लू,लक्ष्मण, मनोज गोस्वामी,कंवरपाल शर्मा,पाल कश्यप,बबली आदि के साथ सैकडों लोग शामिल रहे। सहित अन्य मौजूद रहें।शामली शामला-खेड़ी खुशनाम मे भी पुलिस सुरक्षा के बीच निकली शोभायात्राचौसाना। कस्बे के साथ चौकी क्षैत्र के गांव शामली शामला-खेड़ी खुशनाम मे भी महर्षि कश्यप की जयंती बडे ही धूमधाम के साथ मनाई गई। जहॉ शोभायात्रा लोगो के आकर्षण का केन्द्र रही। तीन अलग अलग स्थानो पर शोभायात्रा होने के कारण भारी पुलिसबल की मौजूदगी रही। शोभायात्रा शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो,इसके लिए एक प्लाटून पीएसी,कैराना,कांधला, व पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिसबल के साथ रंगरूटो को भी तैनात किया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।