गो विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा
Shamli News - शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गो विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा 2024-25 का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार और आशु नामदेव ने दीप प्रज्वलन किया। आशु नामदेव ने...

शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गो विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा 2024-25 का आयोजन किया गया। परीक्षा का शुभारंभ वंदना सत्र में हुआ। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार व शामली जनपद गो विज्ञान गतिविधि के सह प्रमुख आशु नामदेव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। तत्पश्चात गो महिमा का वर्णन करते हुए आशु नामदेव ने कहा कि गाय चराचर जगत की माता है। यानी अखिल विश्व का आधार गौ माता ही है। केवल गो की पूजा एवं सेवा से संपूर्ण देवी देवताओं की आराधना हो जाती है। शास्त्रों के अनुसार हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी देवता माने गए हैं वे सभी गौ माता में निवास करते हैं। उन्होंने सभी बालिकाओं को गौ रक्षा की शपथ दिलाई। विद्यालय की 750 बालिकाओं ने परीक्षा में प्रतिभा किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।