Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsGovernment Schools Ordered to Open Staff Absent in Aliapura
सरकारी आदेशो को तांक पर रखकर बंद रहे शासकीय स्कूल,एसआईआर का कार्य बाधित होने से बीएलओं परेशान

सरकारी आदेशो को तांक पर रखकर बंद रहे शासकीय स्कूल,एसआईआर का कार्य बाधित होने से बीएलओं परेशान

संक्षेप:

Shamli News - जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद अलीपुरा के प्राथमिक विद्यालय में सुबह से ताला लगा रहा और कोई स्टाफ उपस्थित नहीं था। ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। बीएलओं ने बताया कि बिना सहयोग के उनका कार्य बाधित हो रहा है। शिक्षा मित्र सुशील कुमार ने बिना अनुमति के शादी में जाने का निर्णय लिया।

Nov 30, 2025 10:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

जिलाधिकारी के आदेशों के बाद जनपद के समस्त शासकीय विद्यालयों को खोलने के निर्देश दिए गए थे और समस्य विद्यालयों का स्टाफ मौके पर उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए थे। बावजूद इसके अलीपुरा के प्राथमिक स्कूल का नजारा कुछ अलग ही मिला। जहॉ सुबह से ही विद्यालय मे ताला लगा रहा और समस्त स्टाफ नदारद दिखाई दिया। विद्यालय न खुलने से ग्रामीणों में भारी नाराज़गी नाराजगी जताई। जिसके कारण एसआईआर का कार्य प्रभावित रहा। एसआईआर कार्य मे लगी बीएलओं दिव्या बजाज ने बताया कि उन्होंने आँगनबाड़ी कार्यकर्ता को बुलाया था, जो कुछ समय के लिए स्कूल में पहुंची भी थी लेकिन विद्यालय बंद था और कोई शिक्षक मौजूद नहीं था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि वे अपना कार्य सही तरीके से कर रही हैं, पर सहयोग न मिलने से कार्य बाधित हो रहा है। बता दें कि एसआईआर के कार्य को तेजी से निपटाने के लिए तीस नवम्बर को छुटटी होने के बाद भी स्कूल के अन्य अध्यापको को बीएलओं की मदद मे लगाया गया था। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार रविवार को भी विद्यालय खोलकर बीएलओ को मतदाता सूची सुधार कार्य में सहयोग देना अनिवार्य था। यह कार्य 4 दिसंबर तक प्राथमिकता के साथ निपटाना है, ताकि अंतिम मतदाता सूची समय से प्रकाशित हो सके। लेकिन अलीपुरा में आदेशों की पूरी तरह अनदेखी हुई। वही ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से लेकर दोपहर तक कोई अध्यापक विद्यालय नहीं आया। केवल कुछ समय के लिए एक आँगनबाड़ी कार्यकत्री पहुंची थी, लेकिन थोड़ी देर बाद वह भी वापस चली गई। ग्रामीण इंतजार आदि ने बताया कि आज तो कोई भी अध्यापक स्कूल आया ही नहीं। स्कूल पूरे दिन बंद रहा।कार्यवाहक विद्यालय प्रभारी शिक्षामित्र सुशील कुमार से जिलाधिकारी के आदेशो के बारे मे पूछा गया तो उन्होने अपना खो दिया और प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाते हुये छुटटी पर जाने की बातेे कही।इसके अलावा क्षैत्र के अन्य कई स्कूल भी बंद रहें। कोट- विद्यालय खोलने की जिम्मेदारी शिक्षा मित्र सुशील कुमार को दी थी, लेकिन उन्होंने बिना लिखित अवकाश लिए शादी में चले जाने का फैसला कर लिया। निशांत राज,प्रधानाध्यापक