ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीचकबंदी प्रक्रिया में धांधली के विरोध में बागपत के किसानों का हंगामा

चकबंदी प्रक्रिया में धांधली के विरोध में बागपत के किसानों का हंगामा

सीमा विवाद के निस्तारण को लेकर हरियाणा प्रशासन ने पहल की है। बागपत व हरियाणा के किसानों की मांग पर यमुना खादर मे ंस्थित जमीन की चकबंदी प्रक्रिया शुरु हो गई...

चकबंदी प्रक्रिया में धांधली के विरोध में बागपत के किसानों का हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,बागपतTue, 19 Dec 2017 01:23 AM
ऐप पर पढ़ें

सीमा विवाद के निस्तारण को लेकर हरियाणा प्रशासन ने पहल की है। बागपत व हरियाणा के किसानों की मांग पर यमुना खादर मे ंस्थित जमीन की चकबंदी प्रक्रिया शुरु हो गई हे। मगर बागपत के किसानों ने चक बंदी प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। बाद में किसी तरह मामला शांत कराया गया। दो दिन बाद हरियाणा के प्रशासन से बागपत के किसानों की वार्ता होगी, जिसमें निर्णय लिया जाएगा।सीमा विवाद को लेकर आए दिन हरियाणा व यूपी के किसानों के बीच यमुना खादर मे ंसंघर्ष की घटनाएं होती है।

यूपी व हरियाणा में दोनों स्थानों के किसान एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराते है। आए दिन यमुना खादर में तनाव की स्थिति रहती है।

फैजपुर निनाना गांव के प्रधान हरेंद्र सिंह ने बताया कि बागपत व हरियाणा के किसानों की मांग पर हरियाणा के प्रशासन ने यमुना खादर मे ंस्थित जमीन की पैमाइश कराकर चकबंदी शुरु करा दी है। मगर कुछ किसानों ने धांधली का आरोप लगाया है। धांधली के विरोधमें किसानों ने प्रशासनिक अधिकरियों का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। अधिकारियों से भी उनकी खूब नोकझोंक हुई। बाद में किसी तरहत मामला शांत कराया गया। जल्द समस्या का समाधान न होने पर किसानों ने बडे आंदोलन की चेतावनी दी है।

कुछ किसान चकबंदी में धांधली का आरोप लगा रहे है। इस संबंधमें बागपत के किसानों की दो दिन बाद हरियाण के अधिकारियों से वार्ता होगी, जिसमें आगे का निर्णय लिया जाएगा- हरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान , फैजपुर निनाना

कई बार हो चुकी घटनाएं

सीमा विवाद को लेकर हरियाणा व बागपत के किसानों के बीच कई बार संघर्ष की घटनाएं हो चुकी है। मगर अब चकबंदी प्रक्रिया शुरु होने के बाद दोनों ही राज्यों के किसानों को समस्या का हल निकलता दिखाई दे रहा है।

बागपत का प्रशासन भी सीमा विवाद के निस्तारण को प्रयासरत है। चकबंदी के बारे में जानकारी नही है। हरियाणा प्रशासन ही चकबंदी करा रहा होगा- भवानी सिंह, खंगारौत, डीएम बागपत

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें