Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsGangster Samaduddin Killed in Police Encounter Injured Officer
पुलिस से मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी हिस्ट्रीशीटर समयदीन उर्फ सामा ढेर

पुलिस से मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी हिस्ट्रीशीटर समयदीन उर्फ सामा ढेर

संक्षेप:

Shamli News - थानाभवन के भैंसानी इस्लामपुर में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश समयदीन उर्फ सामा मारा गया। उसके पांच साथी फरार हो गए। बदमाश डकैती की योजना बना रहे थे। गोलीबारी में एक सिपाही भी घायल हुआ। समयदीन पर 29 मामले दर्ज थे और वह उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में सक्रिय था।

Dec 09, 2025 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

थानाभवन क्षेत्र के भैंसानी इस्लामपुर में बंद पड़े ईट भट्टे के पास पुलिस से मुठभेड़ में पचास हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर समयदीन उर्फ सामा ढेर हो गया। जबकि, उसके पांच साथी फरार हो गए। बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया। बदमाश डकैती एवं लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। घटना के तुरंत बाद एसपी भी पहुंचे। कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी बदमाश समयदीन उर्फ सामा पर लूट डकैती आदि के 29 मुकदमें दर्ज हैं। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक सोमवार की रात में थानाभवन, बाबरी थाना पुलिस गश्त कर रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रात करीब डेढ़ बजे बाबरी थानाध्यक्ष को सूचना मिली की डकैतों का एक गैंग भैसानी इस्लामपुर में बंद पड़े ईट भट्टे पर अलाव जला आग ताप रहे हैं। वह आसपास के गांव में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस पर थानाभवन थानाध्यक्ष बिजेद्र रावत एवं बाबरी थानाध्यक्ष राहुल सिसौदिया पुलिस बल के साथ पहुंच गए और घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिए कहा। इस पर बदमाशों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की एक गोली सिपाही अनुज यादव को लगी, जिससे वह घायल हो गया। जबकि, एक गोली बाबरी थानाध्यक्ष की बुलेट जेकैट को छूते हुए निकली। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। घायल सिपाही अनुज यादव एवं बदमाश को थानाभवन सीएचसी में लगाया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बदमाश की शिनाख्त कांधला निवासी समयदीप उर्फ सामा के रूप में हुई। वह हाल में कर्नाटक राज्य के ऊरुकेरे जनपद तुमकुर जनता कालोनी में रह रहा था। उस पर लूट, डकैती एवं नकबजनी आदि के 29 मुकदमे दर्ज हैं। वह कांधला का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 9 एमएम की एक पिस्टल दो खोखा कारतूस एक पिस्टल 32 बोर व दो खोखा और एक तमंचा 315 बोर व दो खोखे एवं चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। शामली समेत तीन राज्यों की पुलिस कर रही थी सामा को तलाश एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक शातिर समयदीप उर्फ सामा शातिर किस्म का डकैत, लुटेरा और नकबजन था। वह कांधला पुलिस का हिस्ट्रीशीटर था। समयदीप उर्फ सामा शामली जनपद में ही नहीं बल्कि तेलंगाना एवं कर्नाटक एवं राजस्थान तक लूट एवं डकैती की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उस पर लूट डकैती चोरी के 26 मुकदमें दर्ज हैं। वह शामली में तीन मामलों में वांछित चल रहा था। इसके अलावा कर्नाटक में एक और तेलगाना में तीन मुकदमों में भी वांछित था। इन दोनों राज्यों की पुलिस भी उसे तलाश कर रही थी। वांछित होने बाद स्टेट बदलता रहा बदमाश सामा पुलिस के मुताबिक समयदीप उर्फ सामा शातिर किस्म का बदमाश था। अपराध की सुखियों में आते ही वह अपना स्थान बदल देता था। इसलिए शामली जनपद में पकड़े जाने के डर से उसने कर्नाटक में शरण ली। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक कर्नाटक के जनपद तुमकुर में जनता कालोनी में शरण ली। उसने वहां का अपना आधार कार्ड भी बनवा लिया था। मुठभेड़ के बाद उसके पास से उक्त स्थान का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। कर्नाटक में भी लूट के एक मामले में वह फरार चल रहा था। कर्नाटक पुलिस उसे तलाश कर रही थी। इसलिए कर्नाटक में वांछित होने के बाद उसने हरियाणा में शरण ली। पुलिस सूचना के आधार पर वह हरियाणा के कैथल जनपद के जाखल में रह रहा था। समयदीन उर्फ सामा का अपराधिक इतिहास 1. मु0अ0सं0 531/2025 धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली शामली जनपद शामली । 2. मु0अ0सं0 527/2023 धारा 380, 411, 413, 457 भादवि थाना कोतवाली शामली जनपद शामली । 3. मु0अ0सं0 558/2023 धारा 380, 411, 413, 457 भादवि थाना कोतवाली शामली जनपद शामली । 4. मु0अ0सं0 20/2024 धारा 380, 411, 457 भादवि कोतवाली शामली जनपद शामली । 5. मु0अ0सं0 40/2024 धारा 380, 411, 457 भादवि कोतवाली शामली जनपद शामली । 6. मु0अ0सं0 366/2024 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम कोतवाली शामली जनपद शामली । 7. मु0अ0सं0 317/2020 धारा 25 आयुध अधिनियम थाना कांधला, शामली 8. मु0अ0सं0 318/2020 धारा 414 भादवि थाना कांधला जनपद शामली । 9. मु0अ0सं0 589/2023 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना कांधला जनपद शामली । 10. मु0अ0सं0 235/2023 धारा 380, 411 भादवि थाना आदर्श मण्डी जनपद शामली । 11. मु0अ0सं0 350/2023 धारा 380, 411, 413, 457 भादवि थाना थानाभवन जनपद शामली । 12. मु0अ0सं0 397/2023 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना थानाभवन जनपद शामली । 13. मु0अ0सं0 401/2023 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना थानाभवन जनपद शामली । 14. मु0अ0सं0 426/2023 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना थानाभवन जनपद शामली । 15. मु0अ0सं0 370/2020 धारा 398, 401 भादवि थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर । 16. मु0अ0सं0 372/2020 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर । 17. मु0अ0सं0 129/2011 धारा 457, 380 भादवि थाना तिलक पार्क, तुमकुरु (कर्नाटक) । 18. मु0अ0सं0 333/2011 धारा 457, 380, 511 भादवि थाना कुमकुर रूरल, तुमकुरु (कर्नाटक) । 19. मु0अ0सं0 39/2013 धारा 457, 380 भादवि थाना कोरा, तुमकुरु (कर्नाटक) । 20. मु0अ0सं0 97/2014 धारा 399, 400, 402 भादवि थाना न्यू एक्सटेंशन, तुमकुरु (कर्नाटक) । 21. मु0अ0सं0 151/2015 धारा 399, 400 भादवि थाना तिलक पार्क, तुमकुरु (कर्नाटक) । 22. मु0अ0सं0 006/2022 धारा 109 सीआरपीसी थाना गडग बेटगेरी एक्सटेंशन, गडग (कर्नाटक) । 23. मु0अ0सं0 134/2025 धारा 131(4), 305 बीएनएस थाना अरसीकेरे, हासन (कर्नाटक) । 24. मु0अ0सं0 221/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना आदर्श मण्डी जनपद शामली । 25. मु0अ0सं0 225/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना आदर्श मण्डी जनपद शामली । 26. मु0अ0सं0 436/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना कांधला जनपद शामली ।