गंगा दशहरा पर शीतल शरबत वितरण किया
शामली में गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर जगह-जगह मीठे पानी की छबीलें लगाई गईं। समाजिक संगठनों ने गर्मी में लोगों को शर्बत पिलाकर राहत प्रदान की। एएसपी सुमित शुक्ला ने भी शर्बत वितरण में भाग लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जरूरतमंदों को ठंडा शरबत देकर सेवा भाव का संदेश दिया।

शामली। जिलेभर में गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर जगह जगह मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस दौरान भीषण गर्मी में लोगों को शर्बत पिलाकर पुण्य कार्य किया गया। सोमवार को जिलेभर में गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर अनेकों सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा जगह जगह मीठे पानी की छबील लगाई गई। शहर के करनाल रोड पर एएसपी सुमित शुक्ला द्वारा गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर शर्बत वितरण किया गया। जिसमें सैकडों आने जाने वाले लोगों को ठंडा शर्बत वितरित कर गर्मी में प्यास बुझाई गई। इस दौरान समाज सेवा में उनकी पत्नी, बच्चे और अन्य पुलिसकर्मी भी लगे रहे।
वही दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला शामली अंतर्गत झिंझाना नगर इकाई द्वारा सेवार्थ विद्यार्थी अभियान के तहत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान की गई। परिषद कार्यकर्ताओं ने लोगों को शीतल पेय वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया। इस दौरान नगर मंत्री अंश मित्तल, नगर छात्रा प्रमुख अंशिता शर्मा, नगर सह मंत्री यश शर्मा एवं विनय तोमर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


