पुरानी रंजिशन के चलते युवक पर बोला जानलेवा हमला
शामली में पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन युवकों ने लवी शर्मा पर जानलेवा हमला किया। लवी अपनी मौसी के साथ बाजार गया था। गंभीर रूप से घायल लवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला पुलिस की जांच में है।

शामली। पुरानी रंजिश को लेकर गत देर रात करीब आधा दर्जन युवकों के एक गुट ने अपनी मौसी के साथ बाजार गए युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार गली नंबर 5 निवासी लवी शर्मा पुत्र जितेन्द्र शर्मा अपनी मौसी रीतु के साथ गत मंगलवार देर रात किसी कार्य से बाजार गया था। बताया जाता है कि जब वह शहर के हनुमान रोड पर पहुंचे तो इसी दौरान करीब आधा दर्जन युवकों ने अचानक लाठी डंडों से लवी शर्मा पर हमला बोल दिया।
हमले के बाद युवक मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जिसके बाद घायल लवी को परिजनों को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने अपना मेडिकल कराकर पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। लवी ने बताया कि करीब चार माह पूर्व उसका छोटा भाई वरूण टयूशन जा रहा था, जहां उक्त लोगों ने उस पर भी हमला किया था। जिसके बाद उनकी आपस में मारपीट भी हुई थी। मारपीट को लेकर उक्त लोगों द्वारा उसके खिलाफ शिकायत भी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


