ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीगौ संरक्षण केन्द्र में गौपूजा वृद्धाश्रम में बांटे फल

गौ संरक्षण केन्द्र में गौपूजा वृद्धाश्रम में बांटे फल

जिलाधिकारी जसजीत कौर व मुख्य विकास अधिकारी संभू नाथ तिवारी ने गौ सरंक्षण केंद्र में गौ पूजा व वृद्ध आश्रम व कुष्ठ आश्रम में फल वितरण सहित खाना...

गौ संरक्षण केन्द्र में गौपूजा वृद्धाश्रम में बांटे फल
हिन्दुस्तान टीम,शामलीFri, 01 Jan 2021 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें

जिलाधिकारी जसजीत कौर व मुख्य विकास अधिकारी संभू नाथ तिवारी ने गौ सरंक्षण केंद्र में गौ पूजा व वृद्ध आश्रम व कुष्ठ आश्रम में फल वितरण सहित खाना खिलाया गया। उन्होंने वृद्धा आश्रम व कुष्ठ आश्रम में वृद्धों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कुष्ठ आश्रम में दर्जनों कंबल वितरण भी किए इस अवसर पर वृद्धों का हालचाल भी जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का वृद्धों को लाभ दिया जाए। उन्होंने गौ संरक्षण केंद्र बनत में गो पूजा करते हुए गायों को गुड़ खिलाया साथ ही गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ यशवंत कुमार, समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा, परियोजना अधिकारी प्रदीप कांत आदि अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें