
ग्राम मादलपुर में लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर, 400 से अधिक लोगों की हुई जांच
Shamli News - थानाभवन क्षेत्र के गांव मादलपुर में रविवार को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 400 ग्रामीणों की जांच की गई। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने शिविर का उद्घाटन किया और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया। इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच की और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
थानाभवन क्षेत्र के गांव मादलपुर में रविवार को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में करीब 400 महिला एवं पुरुषों की जांच अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता से ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराना चाहिए। उन्होंने सभी डॉक्टरों और सहयोगी टीम का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने नि:स्वार्थ भाव से ग्रामीणों की सेवा की। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं, जैसे आयुष्मान भारत कार्ड आदि का लाभ हर पात्र व्यक्ति को लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है ताकि गांवों में भी शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। शिविर में ग्राम प्रधान यश कुमार ने विशेष सहयोग किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन गांव के हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का माध्यम बन रहे हैं। शिविर में राजेंद्र सिंह भाजपा जिला महामंत्री, जयवीर सिंह, जगवीर सिंह, नरेश कुमार, इंद्रपाल सिंह, डॉ. संजीव कुमार, योगेश शर्मा, शिवकुमार, कवींद्र कश्यप सावेज, ग़यूर अली, बीरम सिंह, राकेश गुप्ता और सौरभ पंवार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया।चिकित्सकों की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर, दांत, आंख, हड्डी आदि की जांच की। कई मरीजों को नि:शुल्क आंख बनवाने का आश्वासन ग्राम प्रधान यश कुमार द्वारा दिया गया। शिविर में मुख्य रूप से डॉ. संजीव कुमार, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. प्रवीण चौधरी, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. नीलम चौधरी, डॉ. वसीम अहमद समेत अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




