97वें निशुल्क चश्मा वितरण कैंप का शुभारंभ, 40 जरूरतमंदों को चश्मे दिए

Mar 15, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - लोक स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा रविवार को निशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम का 97वां कैंप आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और जरूरतमंदों को चश्मे उपलब्ध कराने की सराहना की। डॉ. अब्दुल बासित ने 70 लोगों की आंखों की जांच की, जिसमें से 40 को चश्मे दिए गए।

97वें निशुल्क चश्मा वितरण कैंप का शुभारंभ, 40 जरूरतमंदों को चश्मे दिए

लोक स्वास्थ्य सेवा समिति शामली के तत्वावधान में हर माह आयोजित होने वाले निशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम की श्रृंखला में रविवार को 97वें कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप और जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष कुलदीप गोयल और महामंत्री संजय कुमार त्यागी ने जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप का फूलों ये स्वागत किया। जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समिति के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मे उपलब्ध कराना एक पुनीत कार्य है, जिससे कई लोगों को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह सभी के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे और हमेशा जनसेवा के लिए तत्पर रहेंगे। कैंप में नेत्र चिकित्सक डॉ. अब्दुल बासित ने कंप्यूटराइज्ड मशीन से 70 जरूरतमंदों की आंखों की जांच की, जिनमें से 40 लोगों को चश्मे के लिए चयनित किया गया। चयनित लाभार्थियों को अतिथियों द्वारा निशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, उनेंद्र शर्मा, अमित मित्तल, पवन संगल, मुकेश वर्मा, सुभाष, सचिन गौतम, रवि संगल, नाबील, अंकित, नरेंद्र, मोनू सहित मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।