पुलिस लाइन में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजितत
शामली में पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आंखों की जांच की और दृष्टिदोष जैसी समस्याओं का उपचार प्रदान किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य सुविधाएं और जागरूकता बढ़ाना है।

शामली। पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों, महिला आरक्षियों एवं उनके परिवारजनों ने प्रतिभाग कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम द्वारा लोगों की आंखों की विस्तृत जांच की गई। इस दौरान दृष्टिदोष, आंखों में जलन, कमजोरी एवं अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने, संतुलित आहार लेने तथा दैनिक जीवन में आंखों की सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।
पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य पुलिस परिवार के सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण के लिए समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


