ईट दिलाने के नाम पर महिला से चालीस हजार रुपये ठगे फरार
Shamli News - गांव हसनपुर लुहारी में युवक ने महिला से ईट दिलाने के नाम पर चालीस हजार रुपये ठग लिए। युवक बाइक से फरार हो गया और सीसीटीवी में उसकी तस्वीर कैद हो गई। महिला ने कादरगड चौकी पर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हसनपुर लुहारी। गांव हसनपुर लुहारी मे मकान निर्माण के लिए ईट दिलाने के नाम पर युवक ने महिला से चालीस हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी करने के बाद युवक बाइक से फरार हो गया। ठगी करने वाले युवक की फोटो गांव के एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने कादरगड चौकी पर ठगी करने वाले युवक की तहरीर दी है। गांव हसनपुर लुहारी मे एक महिला से बाइक सवार युवक ईट दिलाने के नाम पर चालीस हजार रुपये ठग मौके से फरार हो गया। महिला ने बताया कि दोपर 12 बजे एक बिना नंबर प्लेट बाइक पर सवार युवक पडोसी के घर आता है और उनको कहता है मे तुम्हारा रिस्तेदार हूं।
मुझे ईट बेचनी है ।जब वह बुजुर्ग महिला पडोस की एक महिला के पास युवक को लेकर जाती है। तब युवक उस महिला को बताता कि हम हाईवे निर्माण मे काम कर रहे हैं। हमारे पास मकान निर्माण के लिए ईट बची हुई है। तुमको कम रेट पर दे दूँगा। तब महिला को कहा 60 हजार की ईट है ।महिला ने कहा हमारे पास इतने पैसे नही है तो बाद में महिला ने 25 हजार घर से व 15 हजार बैक से पैसे निकलवा कर चालीस हजार रुपये की ईट लेने की बात हुई। जिसके बाद युवक ने कहा ईट की गाड़ी बहार खडी हुई है ।इतना ही नहीं जब महिला बैक से पैसे लेकर आ रही थी तो युवक रास्ते में ही महिला से पैसे लेने पहुंच गया जो सीसीटीवी कैमरे के कैद हो गया है। तब युवक पैसे लेकर बाहर गया और महिला के पुत्र को साथ लेकर गया कि रास्ता बता देना कहा को गाड़ी आयेगी ईट लेकर ।कुछ दूर चलकर युवक ने महिला के पुत्र को कहा तुम यही खड़े रहो मे लेकर आता गाड़ी को। तब युवक चला गया और वापस नही आया। इस दौरान ठगी करने वाले युवक की गांव के एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में फोटो कैद हो गई। जो अब पहचान के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित महिला ने कादरगड चौकी मे ठगी करने वाले युवक की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की ओर ठग युवक की जांच मे जुड़ गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


