क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 15.73 लाख की ठगी

Feb 09, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर एक युवक से 15 लाख 73 हजार रुपये ठगने का आरोप डाक्टर सुभाष पर लगा है। युवक ने डाक्टर पर विश्वास कर पैसे दिए, लेकिन उसे न तो मुनाफा मिला और न ही उसकी मूल रकम वापस की गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 15.73 लाख की ठगी

क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर एक युवक से 15 लाख 73 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। कैराना क्षेत्र के गांव भूरा निवासी शौकीन ने बताया कि शामली शहर के मोहल्ला पंसारियान में उसकी मौसी शमा रहती है। शौकीन अक्सर अपनी मौसी के घर आता-जाता रहता है। वहां पर उसकी मुलाकात डाक्टर सुभाष नामदेव से हुई। डा. सुभाष ने उसे विश्वास दिलाकर प्रलोभन देते हुए क्रिप्टो कंपनी में पैसा लगाने के लिए कहा और यह भी विश्वास दिलाया कि आपका पैसा कुछ दिनों में दुगना हो जाएगा। जिसकी गवाह उसकी मौसी शमा व अफसाना भी है।

डा. सुभाष ने बताया कि मैं उसी कंपनी में काम करता हूं और उसका मित्र लविश चौधरी कंपनी का डायरेक्टर जो दुबई में रहता है। उसकी अनुपस्थिति में कंपनी का सारा काम मैं ही देखता हूं। शौकीन ने डा. सुभाष पर विश्वास कर उसे धीरे-धीरे करके 15 लाख 73 हजार रुपये दे दिए। यह रकम ऑनलाइन व नगद कई गवाहों के सामने दी गई है। पीड़ित शौकीन ने बताया कि उसको वर्ष 2023 से आजतक कोई मुनाफा नहीं दिया गया और उसकी मूल रकम भी ठग ली गई। जब भी रुपये मांगे जाते है तो डा. सुभाष झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देता है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस से गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने डा. सुभाष निवासी दयानंदनगर शामली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।