Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsFormation of All India Trade Union in Shamli Municipality
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई शामली का हुआ गठन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई शामली का हुआ गठन

संक्षेप:

Shamli News - गुरूवार को नगर पालिका सभागार में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई का गठन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने की। बैठक में व्यापारी हितों और संगठन के उद्देश्य पर चर्चा की गई। नव गठित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

Dec 11, 2025 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

गुरूवार को नगर पालिका सभागार में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई शामली का गठन किया या। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने की, जबकि संपूर्ण प्रक्रिया का अनुमोदन जिला प्रभारी अंकित जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, इसके बाद संगठन के उद्देश्य, व्यापारी हितों व आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री शशांक वर्मा ने सुचारू रूप से किया। इस दौरान उपस्थित व्यापारी नेताओं ने जिले में बेहतर व्यावसायिक वातावरण, समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने पर अपने विचार साझा किए। बैठक में जिला इकाई के नव गठित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैभव प्रकाश गोयल, डॉ. नीरज वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष राजीव गोयल, अमित गोयल, विनीत कर्णवाल, विजय संगल, सुशील चौहान, जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, जिला संगठन महामंत्री प्रमोद तोमर, जिला संगठन मंत्री सागर जुनेजा, राहुल कुमार, जिला संयुक्त मंत्री अमित चौधरी, अंकित तुंवर, रोहित ल्याल, विपिन अत्रि, विकास वर्मा, विकास गोयल, शमीम अहमद, जिला प्रचार मंत्री वैभव संगल को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने संगठन की भावी योजनाओं, विस्तारित सदस्यता अभियान, व्यापारी सुरक्षा, बाजार व्यवस्था सुधार और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यक्रमों को सशक्त बनाने पर जोर दिया।