
बॉडी बिल्डर फ्लेक्स व्हीलर ने युवाओं को टिप्स दिए
Shamli News - बॉडी बिल्डर फ्लेक्स व्हीलर का शामली में स्वागत सही मार्गदर्शन और नियमित व्यायाम, नियंत्रित आहार की दी जानकारियां फोटो-9,10 शामली। संवाददाता मंगलवार को
शामली। मंगलवार को प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर फ्लेक्स व्हीलर का शामली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होने शहर के कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बॉलीबिल्डरों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होने कहा कि सही मार्गदर्शन से मोटापे को घटाया जा सकता है। बॉडी बिल्डर फ्लेक्स व्हीलर विश्व स्तर पर अपनी अद्भुत बॉडी संरचना और संतुलन के लिए जाने जाते हैं। वे चार बार के आर्नाल्ड क्लासिक विजेता रह चुके हैं। मंगलवार को फ्लेक्स व्हीलर शामली के कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचे। जहां उन्होने शहर बॉडी बिल्डरों को संबोधित करते हुए कहा कि दैनिक जीवन में अनुशासन बेहद जरूरी है।
बिना अनुशासन के बॉडी बिल्डर नही बना जा सकता है। फ्लेक्स व्हीलर ने अपने फूड सप्लीमेंट्स ब्रांड ए न्यूट्रेशन के बारे में भी जानकारी दी। उत्सव कुमार ने बताया कि बॉडी बिल्डिंग केवल शरीर को मजबूत बनाने का व्यायाम नहीं, बल्कि अनुशासन, पोषण और मानसिक दृढ़ता का संगम है। सुडौल शरीर के लिए नियमित व्यायाम, नियंत्रित आहार, उचित प्रोटीन, कार्बाेहाइड्रेट, फाइबर और फैट का संतुलन जरूरी है। इसके साथ एक योग्य सलाहकार का मार्गदर्शन आवश्यक है जो शरीर की संरचना और मेटाबॉलिज्म के अनुसार श्रेष्ठ डाइट प्लान तैयार कर सके। इस दौरान बॉडी बिल्डर फ्लेक्स व्हीलर का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुधीर कुमार, दिनेश कुमार, सुधाकर आर्य, वेदप्रकाश आर्य, मुकेश जांगिड, महेश धीमान, अमित विश्वकर्मा, प्रतीक बत्रा, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




