
अज्ञात कारणो से भूरे देव की प्रतिमा के अंग वस्त्र जले
Shamli News - प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में भूरे देव की प्रतिमा के अंग वस्त्र में आग लग गई। श्रद्धालुओं ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया। घटना के बाद मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। श्रद्धालुओं ने सुरक्षा की मांग की है, क्योंकि मंदिर परिसर में जानवरों की वजह से असुरक्षा का माहौल बना रहता है।
प्राचीन शिव हनुमान मन्दिर मे स्थापित भूरे देव की प्रतिमा के अंग वस्त्र मे अज्ञात कारणो से आग लग गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुचे श्रद्धालुओ ने हंगामा करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने का आरोप लगाया। रविवार को जलालाबाद के दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित बाहरी छोर पर प्राचीन शिव हनुमान मन्दिर मे स्थित भूरे देव की प्रतिमा के अंग वस्त्रो मे आग लग गई जिसके चलते प्रतिमा मे आग लगने से वह पूरी तरह काली हो गई । शाम के समय जब पुजा पाठ के लिए श्रद्धालु मन्दिर पहुचे तो प्रतिमा जली अवस्था मे देखकर आक्रोशित हो गये इसी बीच मन्दिर समिति के लोग भी मोके पर पहुच गये प्रबन्धक दीपक पाल द्वारा पुलिस व मीडिया को को धटना की सूचना दी जिसके बाद आनन फानन मे चौकी प्रभारी पवन उपाध्याय मौके पर पहुचें व लोगो का समझाने का प्रयास किया इस बीच सूचना पाकर सी ओ भवन जितेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुच गये व मन्दिर प्रबन्ध समिति से वार्ता कर घटना की जांच का आश्वासन दिया इस बीच श्रद्धालुओ द्वारा मन्दिर की चारदीवारी व गेट बनाने की मांग रखी, बताते चले की प्राचीन शिव मन्दिर मे शासन की वन्दन योजना के अर्न्तगत करोडो की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके चलते वहां सुरक्षा के समुचित उपाय तक नही है ।
वर्षो पूर्व भी इसी मन्दिर मे हनुमान जी की प्रतिमा खण्डित होने पर भारी बवाल हुआ था । चारदीवारी व गेट नही होने से मन्दिर परिसर मे आये दिन जानवर तमाम तरह की गन्दगी आदि लेकर आ जाते है जिससे वहां असुरक्षा का वातावरण बना रहता है । रविवार की आग लगने घटना से जहां श्रद्धालु आहत है वही पुलिस से घटना को गंभीरता से लेने की मांग प्रबन्ध समिति के साथ ही श्रद्धालुओ ने की है । मांग करने वालो मे समिति के प्रधान सुन्दरपाल बाबूराम, दीपक पाल, जोगिन्द्र पाल, विकास पाल, रविन्द्र कश्यप, बिजेन्द्र पाल, लालू भटनागर, मोनू पाल, सुभाष पाल, तीरथ पाल, धर्मपाल पाल, समेत बडी संख्या मे श्रद्धालु मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




