Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsFire Breaks Out at Tire Market in Shamli Causes Significant Damage
टायर मार्केट की दो दुकानों में आंधी रात लगी भीषण आग

टायर मार्केट की दो दुकानों में आंधी रात लगी भीषण आग

संक्षेप:

Shamli News - शामली के दिल्ली रोड स्थित टायर मार्केट में देर रात दो दुकानों में भीषण आग लग गई। आग से दोनों दुकानों को 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदारों का मानना है कि आग लगने का कारण रंजिश हो सकता है। आग लगने से विद्युत लाईन भी क्षतिग्रस्त हुई, जिससे मोहल्ले में बिजली की आपूर्ति बाधित रही।

Jan 06, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

शहर के दिल्ली रोड स्थित टायर मार्केट में देर रात्रि दो दुकानों में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। दुकान से काला धुआं और आग की लपटे देख आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना दुकान मालिक को दी। सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचे गई और घंटों प्रयास कर आग पर काबू पाया गया। आग लगने से दोनों दुकानों में करीब 5 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। शहर के तैमुरशाह निवासी सभासद इखलाक उर्फ कालू कुरैशी और गुलशननगर निवासी नौशाद राव पुत्र हबीब की शहर के टायर मार्केट में पुराने टायरों की दुकान है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जाता है कि गत सोमवार देर शाम 7 बजे वह दोनों दुकान बंद कर चले गए थे। रात्रि करीब दो बजे अचानक दुकान में भीषण आग लग गई। दोनों की दुकान से आग की लपटे निकलने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने दुकानों में आग लगी देख मामले की सूचना सभासद कालू कुरैशी को दी। सूचना पर दोनों दुकानदार मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना दमकल विभाग के अधिकारियों को दी गई। दमकल विभाग की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और घंटों प्रयास कर आग पर काबू पाया जा सकता। कालू कुरैशी की दुकान में आग लगने से टायर, फर्नीचर, छप्पर सहित दो लाख रूपये का नुकसान हुआ है, जबकि नौशाद राव की दुकान में आग लगने से फर्नीचर, मशीन, छप्पर और पुराने टायर जलने से करीब तीन लाख रूपये का नुकसान हुआ है। दोनों दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकान में बिजली का कनेक्शन अलग है, जिससे शॉर्ट सर्किट नही हो सकता है। दुकान में किसी ने रंजिशन आग लगाई है। जिसके लिए पुलिस को सूचना दे दी गई। आग की चपेट में आई विद्युत लाईन, दिनभर बिजली बाधित शामली। देर रात्रि टायर मार्केट स्थित दो दुकानों में आग लगने से दुकान के बाहर से गुजर रही विद्युत लाईन में भी आग लग गई। जिससे विद्युत लाईन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और मंगलवार को दिनभर मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सूचना पाकर विद्युत विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जली विद्युत लाईन को दोबारा ठीक किया गया, जिसके बाद देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। दिनभर बिजली न रहने से मोहल्लेवासियों को परेशानियों का सामना करना पडा।