कूडा प्लांट में आग लगने से फैले दुगंध भरे धुए से कालोनीवासी परेशान
Shamli News - शामली के भैंसवाल रोड स्थित कूड़ा प्लांट में आग लग गई। दमकल विभाग ने घंटों की मेहनत से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन इससे आसपास के निवासियों को दुर्गंध भरे धुएं से परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका ने कूड़ा निस्तारण के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं।
शामली। शहर के भैंसवाल रोड स्थित कूडा प्लांट में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटों प्रयास कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण स्पष्ट नही हो सका। आग के कारण कूडे के ढेर से निकले दुगंध भरे धुऐं से आसपास रहने वाले कालोनी वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को शहर के भैंसवाल रोड स्थित नगर पालिका के कूडा प्लांट से अचानक आग लग गई। आग की लपटे निकली देख कूडा कर्मचारियों ने मामले की सूचना दमकल विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कडी मशक्कत के बाद बदबूदार माहौल में आग पर काबू पाया जा सका।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक माह में कूडा प्लांट में लगातार दूसरी बार आग लगी है। यहां नगर पालिका द्वारा कोई प्रबंध नही किए गए है। हालाकि आग लगने के कारणों का अभी पता नही चला है। वही आग लगने से आसपास रहने वाले कालोनी वासियों, कांशीराम आवसीय कालोनी, कुष्ठ आश्रम के लोगों को दुबंध भरा धुआ फैलने से परेशानियों का सामना करना पडा। लोगों का कहना था कि कूडा प्लांट के कारण उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है, लेकिन नगर पालिका द्वारा कूडा निस्तारण के लिए कोई कार्यवाही नही की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


