Shamli News: शिक्षा सत्र के चार माह बाद भी 16 हजार बच्चों को नहीं मिला डीबीटी का लाभ

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: शिक्षा सत्र शुरू हुए चार माह बीत चुके हैं, लेकिन जिले के करीब 16 हजार छात्रों को शासन से 1200 रुपये का लाभ नहीं मिला है। इससे बच्चे आवश्यक सामग्री जैसे यूनिफॉर्म, जूते-मोजे और स्टेशनरी से वंचित हैं। केवल 50,223 बच्चों को ही लाभ मिला है, जबकि अन्य का भुगतान तकनीकी कारणों से लंबित है।

Shamli News: शिक्षा सत्र के चार माह बाद भी 16 हजार बच्चों को नहीं मिला डीबीटी का लाभ

Shamli News: शिक्षा सत्र शुरू हुए चार माह बीत चुके हैं, लेकिन जिले के करीब 16 हजार छात्र-छात्राओं को अभी तक शासन से मिलने वाला प्रति बच्चें के हिसाब से 1200 रूपेय का लाभ नहीं मिल सका है। इसके चलते बड़ी संख्या में बच्चे यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी जैसी आवश्यक सामग्री से वंचित हैं। जिले के 596 परिषदीय विद्यालयों में कुल 66,243 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत प्रत्येक छात्र के लिए यूनिफॉर्म एवं अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री खरीदने हेतु 1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के बैंक खातों में भेजे जाते हैं। वही अभी तक केवल 50हजार 223 बच्चों को ही इस योजना का लाभ मिल पाया है। खास बात यह है कि शिक्षा सत्र का एक बड़ा हिस्सा बीत जाने के बावजूद लगभग 16 हजार बच्चों के खातों में यह राशि नहीं पहुंच सकी है। विभग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कई मामलों में बैंक खाते आधार से लिंक न होने, बैंक विवरण में त्रुटि अथवा अन्य तकनीकी कारणों से भुगतान लंबित है। इससे अभिभावकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है。

भुगतान की स्थिति

कोट

जिन बच्चों का डीबीटी भुगतान लंबित है, उनके बैंक खातों एवं अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा है। त्रुटियों को दूर कर जल्द से जल्द शेष 16020 बच्चों के पात्र बच्चों के खातों में डीबीटी की राशि भेजने का प्रयास किया जा रहा है।

शिक्षा अधिकारी का बयान

संतोष कुमार - जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली

सामान्य प्रश्न

कितने छात्रों को अभी तक डीबीटी का लाभ नहीं मिला है?
करीब 16 हजार छात्र-छात्राओं को अभी तक डीबीटी का लाभ नहीं मिला है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।