प्रैक्टिकल से वंचित इंटर के छात्रों को अंतिम मौका, 9 व 10 अप्रैल को होंगी परीक्षाएं
Shamli News - शामली में शिक्षा विभाग ने इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं से वंचित छात्रों को अंतिम अवसर दिया है। 9 और 10 अप्रैल 2026 को पुनः परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छूटे हुए परीक्षार्थियों से संपर्क कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें। परीक्षा सीसीटीवी निगरानी में होगी।

शामली। इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग ने अंतिम अवसर प्रदान किया है। क्षेत्रीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ के निर्देश पर 9 और 10 अप्रैल 2026 को पुनः प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्य जेसवाल ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विद्यालयों के छूटे हुए परीक्षार्थियों से व्यक्तिगत संपर्क कर निर्धारित केंद्रों पर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। निर्देशों के अनुसार, जिन विद्यालयों के सभी छात्र प्रैक्टिकल से वंचित हैं, उनकी परीक्षा उनके ही विद्यालय में कराई जाएगी, जबकि अन्य छात्रों की परीक्षा जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज, शामली में आयोजित होगी।
परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी और इसके बाद किसी भी छात्र को दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा। साथ ही कृषि सहित अन्य विषयों के लिए परीक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं और उन्हें परीक्षा के बाद संबंधित अभिलेख क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


