Shamli News: पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, युवक घायल

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: कांधला के कस्बा एलम में पतंग उड़ाने को लेकर विवाद हुआ। दीपक नामक युवक को पड़ोसी ने अपने तीन साथियों के साथ रास्ते में रोककर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। दीपक ने अस्पताल में परीक्षण कराया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shamli News: पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, युवक घायल

Shamli News: कांधला। क्षेत्र के कस्बा एलम में पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक युवक को रास्ते में रोककर तीन साथियों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने सरकारी अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा एलम निवासी दीपक अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक भी अपनी छत पर पहुंच गया और दीपक को पतंग उड़ाने से मना करने लगा। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और पड़ोसी युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

छत पर शोर सुनकर दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत करा दिया।आरोप है कि कुछ समय बाद दीपक किसी काम से बाजार जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दीपक घायल हो गया। पीड़ित ने कस्बा स्थित सरकारी अस्पताल में अपना डाक्टरी परीक्षण कराया और पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशामलीShamli News: पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, युवक घायल