मजदूर की मौत के मामले में ई—रिक्शा चालक पर मुकदमा
Feb 28, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
Shamli News - मजदूर की मौत के मामले में मृतक के पिता की ओर से ई-रिक्शा चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव हिरणवाड़ा निवासी मोजुद्

मजदूर की मौत के मामले में मृतक के पिता की ओर से ई-रिक्शा चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव हिरणवाड़ा निवासी मोजुद्दीन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि 21 फरवरी की सुबह करीब साढ़े बजे उसका बेटा राशिद कांधला से मजदूरी करने के लिए ई-रिक्शा में सवार होकर कैराना आ रहा था। कांधला बस स्टैंड के पास ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से तेजी से वहां खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



