यूरिया को लेकर मची आपाधापी, किसानों का हंगामा
Apr 06, 2026 09:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
Shamli News - ऊना में बी पैक्स समिति पर यूरिया की कमी के कारण किसानों ने हंगामा किया। एक ट्रक यूरिया आने पर किसानों की भीड़ लग गई, लेकिन वितरण नहीं हो सका। पुलिस को बुलाना पड़ा और किसानों को सुबह वितरण का आश्वासन दिया गया। दूसरी सूची बनाने के बाद भी हंगामा जारी रहा, जिससे कोई समाधान नहीं निकला।
नीरज भार्गव ऊन/झिंझाना। ऊन में बी पैक्स समिति पर यूरिया पहुंचते ही रात में ही किसानों की भीड़ लग गई। इस पर पुलिस बुलानी पड़ी। रात में किसानों के नाम लिखकर उन्हें सुबह को यूरिया मिलने का आश्वासन दिया गया लेकिन सोमवार की सुबह को किसानों की भीड़ उमड़ गयी इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। सुबह भी पुलिस बुलानी पड़ी। यूरिया के बोरे कम और किसान अधिक होने के चलते वितरण नहीं किया गया। इसके बाद दूसरा ट्रक आने के बाद ही यूरिया वितरण की बात कही गई।
सहकारी समितियां पर एक पखवाड़े से यूरिया न आने के कारण किसान परेशान है। ऊन में स्थित बीपैक्स समिति पर रविवार की शाम को यूरिया का एक ट्रक पहुचा। पता लगते ही किसान रात में ही समिति पर यूरिया लेने पहुंच गए। रात में पुलिस पहुंची किसानों ने वितरण की मांग की इस कहा कि सुबह आफिस खुलने पर वितरण किया जायेगा। रात में आए किसानों के नाम लिखकर लिस्ट बना ली गई कहा गया पहले उन्हें यूरिया दिया जायेगा। इसके बाद किसान घर पहुंचे। सोमवार को दफ्तर खुलते ही समिति पर किसानों की भीड़ जमा हो गयी। किसानों ने रात में बनाई गई सूची के हिसाब से वितरण का विरोध किया। इसको लेकर हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद दूसरी सूची बनाई गई दोनों सूचियां में मिलाकर करीब 450 किसान पहुंचे लेकिन खाद लेने पर कोई सहमति नहीं बन पाई। ट्रक में 450 बोरे आए थे। एक किसान को पांच बोरों की मांग कर रहा था। सचिव की ओर से किसानों किसानों को आपस में सहमति बनाने की बात भी कही। उनका कहना था एक और ट्रक की डिमांड की गई है। मंगलवार तक वह ट्रक आ जायेगा। जो किसान छूट उन्हें एक दो दिन पर यूरिया दिया जायेगा लेकिन इसको लेकर किसानों में सहमति नहीं बन सकी। इसको लेकर घंटों तक हंगामा चलता रहा, पुलिस ने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन किसानों ने एक ही नहीं। इस कारण खाद का वितरण नहीं हुआ। समिति के सचिव ने वितरण बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि जनपद मुख्यालय से एक ट्रक और मंगवाया गया है। मंगलवार तक 450 बोरे और पहुंच जायेंगे। इसके बाद किसानों का यूरिया विरतण किया जायेगा। इससे किसान खाली हाथ वापस लौट गए।
कहना इनका
जनपद में यूरिया की कोई कमी नहीं है। ऊन समिति पर एक ट्रक यूरिया भेजा गया था लेकिन किसानों की संख्या अधिक होने के कारण वितरण नहीं किया जा सका। मंगलवार में एक ट्रक और भेजा जा रहा है। एक दो दिन में वितरण शुरू कर दिया जायेगा।
शिवम मलिक, एआर कॉपरेटिव
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


