
पंचायत में बोले किसान भुगतान नही हुआ तो लेंगे निर्णय
Shamli News - शामली में राष्ट्रीय समन्वय किसान मंच द्वारा आयोजित पंचायत में किसानों ने तीनों चीनी मिलों द्वारा गन्ना भुगतान न करने पर रोष व्यक्त किया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर समय पर भुगतान नहीं हुआ तो कड़े...
शामली। सोमवार को राष्ट्रीय समन्वय किसान मंच द्वारा जिला गन्ना अधिकारी शामली कार्यालय पर एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों ने जिले की तीनों शुगर मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान न कराने पर रोष व्यक्त किया। उन्होने चेतावनी दी कि यदि भुगतान नही हुआ तो कडे निर्णय लिये जायेगे। सोमवार को राष्ट्रीय समन्वय किसान मंच द्वारा जिला गन्ना अधिकारी शामली कार्यालय पर किसानों की एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में जिले की तीनों चीनी मिलों द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान न किए जाने पर नाराजगी जाहिर की गई। किसानों की पंचाचयत में तीनों चीनी मिल के अधिकारी व तीनो गन्ना समितियों के सचिव व उप जिला गन्ना अधिकारी पहुंचे और किसानों से वार्ता की।

राष्ट्रीय समन्वय किसान मंच के अध्यक्ष मास्टर संजीव सिलावर ने तीनों चीनी मिलों के अधिकारियों को चेताया कि नया पेराई सत्र शुरू होने से पहले बकाया गन्ने का पूरा भुगतान नहीं किया गया तो गांव गांव जाकर किसानों की पंचायत की जाएगी और मिलों के विरुद्ध कड़े निर्णय लिए जाएंगे। पंचायत में थानाभवन शुगर मिल में संघर्ष कर रहे किसान ठाकुर लाला हरड़, हरेंद्र, संदीप महावतपुर, सवित मलिक, विदेश मलिक, संजीव प्रधान सिम्भालका, हरेंद्र प्रधान पिंडोरा, ओंकार सिंह कुड़ाना, विनोद लिलोन, राजदेव आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


