Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsFarmers Protest Against Smart Meters at Electricity Department Office
स्मार्टमीटरों के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन

स्मार्टमीटरों के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन

संक्षेप:

Shamli News - भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने स्मार्ट मीटरों पर रोक लगाने और मीटरों में गड़बड़ी के कारण अधिक बिलों की समस्या का समाधान करने की...

Nov 08, 2024 09:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होने विद्युत विभाग द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटरों का विरोध करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। शुक्रवार को भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होने दिए ज्ञापन में कहा कि जिले में लगाये जा रहे स्मार्टमीटरों पर रोक लगाई जाये। वर्तमान समय में मीटरों में गडबडी होने के कारण अधिक बिलों का आना बंद किया जाये। जिन मीटरों में गडबडी हो रही है उनको बदला जाये। किसान भी किसान मजदूर के घर के अंदर विद्युत विभाग के कर्मचारी बिना अनुमति के न घुसे। किसान मजदूरों का बिल 20 हजार से नीचे के बकाया पर न काटा जाये। खेतों पर किसानों को टयूवैल के कनेक्शन लेने के नाम पर परेशान न किया जाये। गांव में स्थित बिजली घरों में गांव का कोई भी कर्मचारी तैनात न किया जाये। इस अवसर पर दुष्यंत मलिक, निखिल खैवाल, विनय कुमार झाल, रविन्द्र कुमार, विनोद, सुरेनद्र, मुकुल चौधरी, विरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें