ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीशामली में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर परेड, पुलिस ने रोका

शामली में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर परेड, पुलिस ने रोका

शामली। हिन्दुस्तान टीम जिलेभर के किसानों ने गणतंत्र दिवस पर शामली में ट्रैक्टर...

शामली में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर परेड, पुलिस ने रोका
हिन्दुस्तान टीम,शामलीTue, 26 Jan 2021 01:20 PM
ऐप पर पढ़ें

शामली। हिन्दुस्तान टीम

जिलेभर के किसानों ने गणतंत्र दिवस पर शामली में ट्रैक्टर परेड निकाली। शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के टिटौली गांव से शुरू हुई सैकड़ों किसानों की ट्रैक्टर परेड, शामली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में घुसकर विरोध प्रदर्शन करना चाहा, लेकिन पहले से मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें कलक्ट्रेट में नहीं घुसने दिया। एसडीएम सदर संदीप कुमार व सीओ सिटी प्रदीप कुमार खुद पुलिस फोर्स को लेकर वहां डटे रहे और किसानों को कलक्ट्रेट परिसर में घुसने नहीं दिया गया। जिला प्रशासन के सख्त रुख के चलते किसान वापस लौट गए। इस दौरान किसानों व पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें